Mumbai
मुंबई।लगभग 53 लाख रुपये के गोल्ड लोन घोटाले के मामले में मालाड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के नाम अरविंद हिरालाल दवे और वीना अरविंद दवे हैं। आरोप है कि इन्होंने नकली सोना देकर बैंक से कर्ज लिया और धोखाधड़ी की। मामला दर्ज होते ही दोनों फरार हो गए थे। आखिरकार दो साल बाद पुलिस को उनकी गिरफ्तारी में सफलता मिली है।
इस मामले में शिकायतकर्ता मालाड स्थित एक निजी बैंक में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। बैंक ने मोहम्मद असीम सैफी, सबीना मोहम्मद सैफी, अरविंद दवे, वीना दवे और सोनल एस. श्रंगारपुरे को सोना गिरवी रखकर 53 लाख रुपये का कर्ज दिया था। लेकिन उन्होंने नियमित रूप से कर्ज की किश्तें नहीं चुकाईं। कर्ज की वसूली के लिए जब गिरवी रखे गए गहनों का पुनर्मूल्यांकन किया गया, तो सभी गहने नकली पाए गए। यह मामला उजागर होते ही बैंक की ओर से मालाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
Editorial

Editorial

Next Story