rel nir
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण पैकेज्ड पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह मुद्दा कई बार संसद में भी उठाया जा चुका है और लंबे समय से भारतीय रेलवे की प्राथमिक चिंता रही है। इस संदर्भ में, 2002-2003 के केंद्रीय बजट में यह निर्णय लिया गया था कि भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा 'रेल नीर' ब्रांड का निर्माण किया जाएगा, ताकि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में केवल उच्च गुणवत्ता वाला पैकेज्ड पेयजल ही उपलब्ध हो सके।
'रेल नीर' की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इसे उच्चतम गुणवत्ता के मापदंडों के अनुसार तैयार किया गया है। आईआरसीटीसी द्वारा तय किए गए कठोर मानकों पर आधारित, प्रत्येक बोतल को ध्यानपूर्वक तैयार किया जाता है ताकि यात्रियों को शुद्ध, सुरक्षित और ताजे पानी की आपूर्ति हो सके।
रेल नीर की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से प्लांट में तथा स्टेशनो पर नियुक्त हेल्थ इंस्पेक्टर द्वारा समय-समय पर इसका सैम्पल की जांच जाती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों को हमेशा शुद्ध और स्वच्छ पेयजल मिले। यदि किसी भी स्टेशन पर रेल नीर की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसी समय हेल्थ इंस्पेक्टर द्वारा पानी के सैम्पल लिए जाते हैं और उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाती है।
नजदीकी रेल नीर प्लांट मे यदि किसी कारण वश रेल नीर की आपूर्ति वाधित होती है तो अन्य प्लांट से रेल नीर बोतल की पूर्ति की जाती है या रेल्वे द्वारा अन्य अनुमोदित ब्रांड की पानी बेचने की अनुमति दी जा सके।
Next Story