Mumbai
अखिल भारतवर्षीय श्रीखांडल विप्र महासभा की मिरा भायंदर- विरार शाखा के महिला मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन भायंदर के मंगलमूर्ति हॉल में किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं राजस्थानी पारम्परिक वेशभूषा में दिखाई दी। महिला मंडल द्वारा राजस्थानी लोक गीतों पर नृत्य, घूमर की प्रस्तुति की गयी, इसके अलावा महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Mumbai
विशेष अतिथि योगिता शर्मा एवं मुंबई विप्र सभा की अध्यक्ष रेखा मंगलिया रही। संस्था अध्यक्षा सुनीता जोशी, महासचिव ममता जोशी एवं कोषाध्यक्ष मधु पीपलवा ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षा सुनीता जोशी ने समाज की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संस्था से जुड़ने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदा चोटिया, रमा चोटिया, हंसा काछवाल, रीना जोशी, अंजू बोचिवाल, मंजू चोटिया, सुमन दुगोलिया, इंदु पीपलवा, किरण माटोलिया, सरिता जोशी, पिंकी चोटिया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
Editorial

Editorial

Next Story