Mumbai
मुंबई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स) ने बताया कि गोल्ड टेन (10 ग्राम) के तीन कॉन्ट्रैक्ट्स मंगलवार, 1 अप्रैल, 2025 से एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म पर वायदा कारोबार के लिए उपलब्ध होंगे। इन गोल्ड टेन कॉन्ट्रैक्ट्स में अप्रैल 2025, मई 2025 और जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट्स शामिल हैं।
इस कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग इकाई 10 ग्राम होगी, जबकि कोटेशन/आधार मूल्य 10 ग्राम रखा गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट्स में प्राइस क्वॉट एक्स-अहमदाबाद (सभी करों और आयात शुल्कों, सीमा शुल्क से संबंधित शुल्कों सहित, लेकिन जीएसटी, किसी भी अन्य अतिरिक्त कर, उपकर, चुंगी या अधिभार, यदि लागू हो, तो उसे को छोड़कर) होगा। ऑर्डर के लिए अधिकतम मात्रा 10 किलोग्राम है। टिक साइज (न्यूनतम मूल्य उतार-चढ़ाव) 1 रुपये प्रति 10 ग्राम है। प्रारंभिक मार्जिन न्यूनतम 6 प्रतिशत और अवधि की गणना के आधार पर, जो भी अधिक हो, निर्धारित किया गया है, जबकि एक्स्ट्रीम लॉस मार्जिन न्यूनतम 1 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट्स में डिलीवरी की इकाई 10 ग्राम और उसके गुणक हैं। डिलीवरी केंद्रों में अहमदाबाद में निर्दिष्ट क्लियरिंग हाउस सुविधाएं और नई दिल्ली तथा मुंबई में स्थित अतिरिक्त डिलीवरी केंद्र शामिल हैं। डिलिवरी का लॉजिक अनिवार्य डिलिवरी रखा है।
Editorial

Editorial

Next Story