✕
बकाया संपत्ति कर : एनएमएमसी करेगी जब्त संपत्तियों की नीलामी
By EditorialPublished on
नवी मुंबई महानगरपालिका जल्द ही संपत्ति कर बकायेदारों की जब्त संपत्तियों की नीलामी कर बकाया कर की वसूली करेगा। साथ ही, मनपा ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बकाया कर जमा करें ताकि उनकी संपत्ति की नीलामी से बचा जा सके।

x

नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका जल्द ही संपत्ति कर बकायेदारों की जब्त संपत्तियों की नीलामी कर बकाया कर की वसूली करेगा। साथ ही, मनपा ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बकाया कर जमा करें ताकि उनकी संपत्ति की नीलामी से बचा जा सके।
महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम के तहत कर न चुकाने पर जब्त संपत्तियों की नीलामी करने की अनुमति है। नवी मुंबई मनपा आयुक्त कैलास शिंदे ने बताया कि मनपा ने सरकारी मान्यता प्राप्त मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी किया है।
शिंदे ने कहा, “दस सरकारी मूल्यांकनकर्ताओं ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं, और प्रशासन जल्द ही एक उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करेगा। नियुक्ति के बाद, मूल्यांकनकर्ता जब्त संपत्तियों का आकलन करेगा, जिसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।”
उन्होंने नागरिकों से 31 मार्च तक बकाया कर चुकाने की अपील की है, जिससे वे वर्तमान माफी योजना के तहत 50% दंड में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
