mumbai
मुंबई। सीकर नागरिक परिषद द्वारा रविवार को होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन भायंदर के माहेश्वरी भवन में किया गया। इस आयोजन में सीकर के जुड़े मुंबई में बसे प्रवासी सपरिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम राजस्थानी डफ, धमाल, एवं लोकगीतों के आनंद से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष कैलाश जैन ने संस्था द्वारा किये गए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि सीकर नागरिक परिषद बच्चों को छात्रवृति, जरुरतमंद छात्रों की शिक्षा शुल्क, मेडिकल सहायता, अनाज वितरण आदि का कार्य पिछले 25 वर्षों से करती आ रही है। हाल ही में संस्था ने सीकर के बिहानी विद्यालय में 30 कंप्यूटर प्रदान किए हैं। संस्था के ट्रस्टी राजेंद्र होलानी ने आये हुए प्रवासी बंधुओं का धन्यवाद यापन किया। इस अवसर पर राजस्थानी लोकगायक सुभाष चूड़ीवाल ने अन्य कलाकारों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सजाया। कार्यक्रम में अतिथियों में पूर्व विधायिका गीता जैन, 145 विभाग के चुनाव प्रमुख रवि व्यास, नगरसेवक दरोगा पांडे, गजेंद्र भंडारी, संदीप चिरानियाँ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि जैन, ओम प्रकाश कावड़िया, जय किशन सोमानी, शंकरलाल कसेरा, रमेश अग्रवाल, गोपी जोगानी, महेश सोडानी आदि का विशेष सहयोग रहा। संस्था द्वारा ट्रस्टी रूप में मनमोहन मिश्रा का स्वागत किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story