डॉल्फिन्स ने किया कैप्सूल का स्वागत !
भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने 9 महीने के लंबे अंतरिक्ष प्रवास के बाद आखिरकार सफलतापूर्वक धरती पर वापसी कर ली है। उनके साथ नासा के निक हेग और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉसमॉस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी सुरक्षित लौटे। ये चारों अंतरिक्ष यात्री नासा/स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन का हिस्सा थे और स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के जरिए फ्लोरिडा तट के पास मेक्सिको की खाड़ी में सफलतापूर्वक लैंड हुए।
जब डॉल्फिन्स ने किया कैप्सूल का स्वागत !
बुधवार (19 मार्च) भारतीय समयानुसार तड़के 3:27 बजे, जब स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल समुद्र में उतरा, तो एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। डॉल्फिन्स का झुंड कैप्सूल के चारों ओर तैरता नजर आया, मानो अंतरिक्ष से लौटे यात्रियों का स्वागत कर रहा हो। रिकवरी टीम ने तुरंत कैप्सूल को पानी से बाहर निकाला और सितंबर 2024 के बाद पहली बार इसका हैच खोला। इसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को निकालकर सीधे ह्यूस्टन भेजा गया, जहां वे अगले 45 दिनों तक पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरेंगे।

10:35 बजे अनडॉक हुआ स्पेसक्राफ्ट, नासा ने किया वीडियो शेयर :
स्पेसएक्स क्रू-9 टीम की सफल वापसी की पुष्टि नासा ने खुद की। भारतीय समयानुसार रात 10:35 बजे, अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अनडॉक हुए। नासा ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें स्पेसक्राफ्ट को धीरे-धीरे स्टेशन से अलग होते और धरती की ओर बढ़ते देखा जा सकता है।
तकनीकी खराबी के कारण 8 दिन का मिशन बना 9 महीने लंबा !
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी। यह मिशन सिर्फ 8 दिनों का होना था, लेकिन प्रणोदन प्रणाली (प्रोपल्शन) में आई खराबी की वजह से उनकी वापसी रुक गई। सितंबर 2024 में यह स्टारलाइनर यान बिना किसी क्रू के वापस धरती पर लौट आया, लेकिन सुनीता और बुच को स्पेस स्टेशन में ही रहना पड़ा। आखिरकार, नासा ने उन्हें स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन में शामिल किया और ड्रैगन कैप्सूल के जरिए सुरक्षित धरती पर वापस लाया।
स्पेसएक्स क्रू-10 टीम ने संभाली कमान :
जब क्रू-9 टीम अंतरिक्ष से वापस लौटी, तो उनकी जगह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन की नई टीम ने ले ली। फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए भेजी गई यह टीम अब अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य प्रयोगों को आगे बढ़ाएगी।
45 दिनों तक चलेगी रिकवरी प्रक्रिया :
धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह नासा के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है, क्योंकि लंबे समय तक माइक्रोग्रैविटी में रहने के कारण अंतरिक्ष यात्री तुरंत चलने में असमर्थ होते हैं। ह्यूस्टन में अगले 45 दिनों तक इनकी शारीरिक और मानसिक रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नासा ने जारी किया ऐतिहासिक लैंडिंग का वीडियो !
नासा ने इस रोमांचक वापसी का वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में लैंड किया, रिकवरी टीम ने यात्रियों को बाहर निकाला और डॉल्फिन्स ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना।स्पेसएक्स क्रू-10 टीम ने संभाली कमान जब क्रू-9 टीम अंतरिक्ष से वापस लौटी, तो उनकी जगह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन की नई टीम ने ले ली। फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए भेजी गई यह टीम अब अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य प्रयोगों को आगे बढ़ाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story