सुनिता विल्यम्स की घर वापसी
भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने आखिरकार 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापसी कर ली है। भारतीय समयानुसार बुधवार (19 मार्च, 2025) सुबह 3:30 बजे, उन्होंने फ्लोरिडा के तट के पास मेक्सिको की खाड़ी में सफल लैंडिंग की। उनकी यह वापसी 17 घंटों की लंबी और रोमांचक यात्रा के बाद हुई।

अंतरिक्ष में 9 महीने, जब एक हफ्ते का था मिशन !
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा शुरू की थी। हालांकि, यह मिशन केवल एक सप्ताह के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने तक रुकना पड़ा। नासा को स्टारलाइनर को खाली करना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियों को अस्थायी रूप से स्पेस स्टेशन में शिफ्ट करना पड़ा।
स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से हुई वापसी :
लंबे इंतजार के बाद, नासा ने आखिरकार अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर वापस लाने का फैसला किया। इस दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ क्रू-9 मिशन के दो अन्य एस्ट्रोनॉट – निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी धरती पर लौटे।
मेक्सिको की खाड़ी में हुआ स्प्लैशडाउन :
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद, स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल ने मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट की मदद से सफल स्प्लैशडाउन किया। यह लैंडिंग फ्लोरिडा के तल्हासी तट के पास हुई।

​​​​​लैंडिंग के बाद स्ट्रेचर पर ले जाए गए अंतरिक्ष यात्री :
धरती पर लौटने के तुरंत बाद, सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह नासा के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है, क्योंकि अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में महीनों तक माइक्रोग्रैविटी में रहने के कारण कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं, जिससे वे तुरंत चलने में सक्षम नहीं होते। नासा उनकी फिजिकल रिकवरी पर कड़ी नजर रखे हुए है।
​​​​​​
नासा ने जारी किया लैंडिंग का वीडियो :
नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी का वीडियो जारी किया है, जिसमें उनकी मेक्सिको की खाड़ी में लैंडिंग और टीम द्वारा उन्हें निकालने की प्रक्रिया को दिखाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सुनीता विलियम्स की हिम्मत और धैर्य की जमकर सराहना कर रहे हैं।
​सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक यात्रा :
इस मिशन के दौरान सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 9 महीने बिताकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। उनकी वापसी से नासा और उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली है। यह मिशन भले ही चुनौतियों से भरा रहा हो, लेकिन यह साबित करता है कि अंतरिक्ष में मानव अस्तित्व को बनाए रखना अब भी विज्ञान के लिए एक बड़ा कदम है।
Editorial

Editorial

Next Story