✕
जिनेशा बनी साध्वी परिज्ञाश्री
By EditorialPublished on
मेवाड़ संघ मुंबई के तत्वावधान में मिरा भायंदर में दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में जिनेशा बाफना ने गृहस्थ जीवन त्यागकर साध्वी परिज्ञाश्री के रूप में युवाचार्य महेंद्र ऋषि से संयम दीक्षा ग्रहण की।
_202503191134103213.jpg)
x
_202503191134103213.jpg)
मुंबई। मेवाड़ संघ मुंबई के तत्वावधान में मिरा भायंदर में दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में जिनेशा बाफना ने गृहस्थ जीवन त्यागकर साध्वी परिज्ञाश्री के रूप में युवाचार्य महेंद्र ऋषि से संयम दीक्षा ग्रहण की।
युवाचार्य ने मुमुक्षु जिनेशा बाफना को दीक्षा पाठ देते हुए कहा कि तुम सौभाग्यशाली हो कि तुम्हें जिनशासन की सेवा का यह अमूल्य अवसर प्राप्त हुआ है। अब तुम्हारा दायित्व है कि तुम अनुशासन, मर्यादा और गुरु आज्ञा का पूर्ण रूप से पालन करो। अपने आचरण और सेवा से समाज का गौरव बढ़ाने का प्रयास करो और जिनशासन के प्रति अपनी समर्पित भावना को सदैव बनाए रखना। उन्होंने आगे कहा कि गुरू के बताए धर्म के मार्ग पर चलना तुम्हारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संयम का मार्ग कठिन है, लेकिन यही आत्मा की उन्नति और मोक्ष की ओर अग्रसर होने का सबसे सुंदर और शुद्ध मार्ग है।

दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थी बहन ने सांसारिक भौतिक वस्तुओं का त्याग कर श्वेत वस्त्र और मुंहपति धारण किए। मेवाड़ संघ के अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा ने आयोजन में सहयोग करने वाले तमाम लाभार्थी परिवारों और संतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मेवाड़ संघ की यशस्वी परंपरा को आगे भी इसी प्रकार जीवित रखने का प्रण लिया। संचालन करते हुए मेवाड़ संघ के महामंत्री प्रकाश नाहर ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मेवाड़ संघ के कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर ने बताया कि 6 मार्च से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 16 मार्च को संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पावन धाम अध्यक्ष मनोहर लाल लोढा, राष्ट्रीय महिला जैन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री रीचा जैन, महिला चेयरमैन अनामिका तलेसरा, उमराव सिंह ओस्तवाल आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी लाभार्थियों को मेवाड़ संघ की ओर से विशिष्ट सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दीक्षा समारोह में श्रमण संघीय युवाचार्य सहित प्रवर्तक प्रकाश मुनि, अजरामर सम्प्रदाय के निरंजनमुनि मसा, महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प्रतिभाजी मसा, प्रफुल्ला मसा, पुनिताश्री मसा, दक्षिताश्री मसा, उदिताश्री मसा, विशुद्धि मसा, मरिमा मसा, महिमा मसा, प्रणया मसा, महती मसा, प्रणती मसा, विश्वास मसा, आरजु मसा, चंदनबाला मसा, पद्मावती मसा, सुमनप्रभा मसा, दिव्यज्योति मसा, ज्ञानप्रभा मसा, विनयप्रभा मसा, अर्चना मसा, सुयशा मसा, कमलेश मसा, मनीषा मसा, चंदनबाला मसा, रत्नाश्री विश्वा मसा, साध्वी रत्ना वंदना मसा, अजरामर सम्प्रदाय की साध्वी रत्ना रश्मिना मसा आदि संतों और साध्वीगणों का सानिध्य रहा।
_202503191136196794.jpg)
इनका रहा योगदान..
11 दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में मेवाड़ संघ संरक्षक चतरलाल लोढा़, शांतिलाल राठौड़, नेमीचंद धाकड़ लादुलाल बाफना किशन परमार महिला मण्डल अध्यक्ष कंचन सिंघवी, महामंत्री लीला खरवड़, कोषाध्यक्ष लीला सांखला, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष भगवतीलाल कोठिफोड़ा, महामंत्री महावीर मादरेचा, कोषाध्यक्ष संजय वागरेचा मेवाड़ कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सियाल, महामंत्री खुशी पगारिया कोषाध्यक्ष हिनल बंबोरी, मेवाड भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेडा महामंत्री सुरेश आंचलिया, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत, मुख्य चुनाव अधिकारी नवरत्न सोनी, सचेतक हरकलाल लोढ़ा, ज्ञान प्रकाश समिति संयोजक रमेश बोहरा मानव सेवा योजना संयोजक ओम प्रकाश लोढ़ा स्वाध्याय समिति संयोजक भंवरलाल वडालमिया, वैय्यावच्च समिति संयोजक हिरालाल रांका, अल्पसंख्यक समिति
संयोजक सुभाष वडाला, स्वास्थ्य समिति संयोजक संजय सिंयाल, उपसंघ भायंदर अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, मंत्री सम्पत पामेचा कोषाध्यक्ष धर्मेश सुराणा, उपसंघ मीरा रोड़ अध्यक्ष तेजपाल मादरेचा मंत्री भरत मादरेचा इन्दरमल बडाला शंकरलाल सांखला रिखवलाल सांखला, बस्तीमल बोकडिया, भोलीलाल कोठारी, मांगीलाल पामेचा, चौथमल सांखला, नवलसिंह सुराणा, लक्ष्मीलाल मादरेचा, सुन्दरलाल लोढा़, अम्बालाल मेहता, रोशन वडाला, रोशनलाल पगारिया, लक्ष्मीलाल बडालमिया ओंकार लाल बंबोरी, सुनील ढीलीवाल, भंवरलाल सांखला, सोहनलाल सियाल, लालचंद बंबोरी, संपत डागलिया, पुखराज सोनी, नारायण सिंयाल, जीतमल वागरेचा, बख्तावरमल शिशोदिया, बाबुलाल चोरडिया मांगीलाल बड़ाला, पारस चोरडिया, सुरेश कोठारी प्रकाश कच्छारा, हिम्मत कच्छारा, मनोहरलाल चपलोत, घेवरचन्द कोठारी भगवतीलाल पोखरना गुणवन्त खेरोदिया, मोतीलाल सेठिया, विनोद सुराणा, मदनलाल हिंगड़, राजेश मेहता, सुरेश पी कोठारी, विनोद वडाला, सुन्दरलाल सांखला, महावीर तातेड़, मोहनलाल लोढ़ा सुरेशचन्द्र सिंघवी प्रकाश कागरेचा, प्रकाश मादरेचा देवीलाल बडाला, सुरेश सोनी, सुरेशचंद्र सिंघवी, महेन्द्र चंडालिया, दिनेश कोठारी, अशोक बोहरा, गणेश बडाला, सोहनलाल सेठिया, विमल बोलिया, पवन कोठारी, ललित कोठारी, कृष्णा तलेसरा, पूरनमल लोढा, हीरालाल चौहान, शांतिलाल मेहता, पुष्कर आंचलिया, मुकेश सांखला, रमेश राजावत, अशोक सोनी, प्रकाश खोखावत, निमेश राठौड़, हस्तीमल दुग्गड़, कमलेश कच्छारा, सुरेश चौरड़िया, रमेश कागरेचा, मनीष सुराणा, उत्तम खरवड, दिनेश वडालामिया, सुरेश कागरेचा, सुभाष हिंगड़, दिनेश खरवड़, नरेन्द्र बोहरा, दिलीप पगारिया, महावीर डांगी, सुन्दर पामेचा, गणेश इंटोदिया, नरेश पगारिया, ललित कागरेचा अभय सांखला, यशवन्त पामेचा, मुकेश राजावत, विनोद सिंघवी, नीलेश पोखरना दिनेश कागरेचा, हिम्मत बोहरा, राजेश मेहता संजय बोहरा, राजेश सियाल, प्रवीण कोठारी, शांतिलाल कोठारी, नानालाल बोहरा, हिम्मत खेरोदिया, हिम्मत कंठालिया, राजेंद्र बोहरा, देवीलाल मादरेचा, नरेन्द्र नौलखा, रोशन बोहरा, भगवती पामेचा, नरेश लोढ़ा, सुखलाल ईटोदिया, अनिल पालरेचा, रमेश सियाल, लोकेश कागरेचा, हिम्मत मेहता, लोकेश सिंघवी, दीपक परमार, रोशनलाल धाकड़, महावीर कुमठ, बसन्तीलाल चौरड़ीया, कन्हैयालाल चंडालिया, पन्नालाल कोठीफोड़ा, ख्यालीलाल बडाला, मांगीलाल बडालमिया, पारस हिंगड़, भूरीलाल ईटोदिया, किशनलाल सांखला, प्रकाश बदामा, बाबुलाल सिंघवी, पारसमल बैताला, मांगीलाल इंटोदिया, दिलीप चिपड़, देवेन्द्र ओस्तवाल, दिनेश आंचलिया, अशोक कागरेचा, भगवतीलाल मादरेचा, पूनमचंद लोढा़, कुन्दन बाफना, संपत सियाल, माणक चोरडिया मोहनलाल सिसोदिया, अम्बालाल सिंघवी, दिलीप सामर,राजमल इंटोदिया, सुरेश सिरोया, प्रकाश डांगी, रमेश पोखरना, राजेन्द्र पगारिया, कैलाश हिगड़, देवीलाल इंटोदिया, विपिन तातेड़, रंगलाल पालरेचा, डालचंद पोखरना, लक्ष्मीलाल लोढ़ा, प्रकाश सांखला, भरत बोहरा, जितेन्द्र पामेचा, हस्तीमल कराड़, पारस बदामा, बंशीलाल रांका, कस्तूर सिसोदिया, बाबूलाल सांखला, अशोक बम्ब,दयालाल पामेचा, सुनील धाकड़, भगवतीलाल बोकाडिया, चन्द्रप्रकाश कोठारी, बाबूलाल सिंघवी, प्रकाश बदामा, सम्पत लोढ़ा, गणपत रांका,विनोद चोरडिया, अर्जुन कोठारी, दिलीप परमार, प्रकाश कोठारी, भेरूलाल बोहरा, अजित कुमठ, ललित राजावत, चंचल हिंगड़, राहुल लोढ़ा, देवीलाल राजावत, शंकर चौहान, प्रवीण मांडोत, राजमल पगारिया, कुलदीप खेरोदिया, नरेश डाँगी , मुकेश मांडोत, मेघराज पालरेचा, सुन्दर पामेचा, सुरेन्द्र चपलोत, नरेश सियाल, महेन्द्र एच. पीपाड़ा, हिम्मत बोहरा, प्रकाश रांका, शांतिलाल कोठारी, सुखलाल इंटोदिया, रतन नागौरी, विमल कराड,बालूलाल ओस्तवाल, देवीलाल बोहरा, विनोद चाण्डालिया, माधव बोहरा, सुरेश सुराणा, बाबूलाल बोकाडिया, शांतिलाल लोढ़ा, दिनेश खटवड, राजू इंटोदिया, बाबूलाल सांखला, सुरेश पोखरना, देवीलाल वागरेचा, राकेश चोरडिया, पूनम पोखरना, बाबूलाल बणवट, बसंतीलाल कोठीफोड़ा,केशुलाल लोढ़ा, महेन्द्र सिसोदिया, दलपत सेठिया, राजकुमार लोढ़ा, दिलीप कच्छारा,श्याम डी. सिंघवी,अशोक गेलडा, सुनिल चपलोत आदि का योगदान रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
