patanjali
पतंजलि की ऐतिहासिक उपलब्धि!
रीनोग्रिट पर किया गया शोध, विश्व प्रसिद्ध प्रकाशक नेचर पोर्टफोलियो के रिसर्च जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स के वर्ष 2024 के शीर्ष 100 शोधपत्रों में सम्मिलित
रीनोग्रिट की यह सफलता आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रमाणिकता को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम : आचार्य बालकृष्ण
राष्ट्रीय/ हरिद्वार, 18 मार्च। योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज की प्रेरणा व पतंजलि के वैज्ञानिकों के साक्ष्य आधारित आयुर्वेदिक दवा अनुसंधान से निर्मित किडनी की दवा रीनोग्रिट के शोध को विश्व प्रसिद्ध प्रकाशक नेचर पोर्टफोलियो के रिसर्च जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स के वर्ष 2024 के शीर्ष 100 शोध में सम्मिलित किया गया है। यह विश्व का पांचवा सबसे ज्यादा साइटेड जर्नल है। यह इस तथ्य की पुष्टि करता है कि आयुर्वेदिक औषधियां न केवल रोगों को दूर करने में सफल प्रमाणित हो रही हैं, अपितु यह वैज्ञानिकों के लिए भी एक कौतुहल का विषय है कि किस प्रकार जड़ी–बूटियों से बनी कोई औषधि बिना किसी दुष्प्रभाव के बड़े से बड़े रोग को दूर करने में सक्षम है।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि रीनोग्रिट की यह सफलता आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रमाणिकता को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दर्शाता है कि जब सनातन विज्ञान को नवीन तकनीकों की कसौटी पर परखा जाता है तो किस प्रकार अभूतपूर्ण परिणाम प्राप्त होते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story