✕
कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय बोर्ड की बैठक संपन्न
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र राज्य के कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय बोर्ड की 115वी बैठक श्रम मंत्री आकाश फुंडकर की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथि गृह, मुंबई में आयोजित हुई।
_202503191048305911.jpg)
x
_202503191048305911.jpg)
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय बोर्ड की 115वी बैठक श्रम मंत्री आकाश फुंडकर की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथि गृह, मुंबई में आयोजित हुई। बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव आई. ए. कुंदन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी क.रा.बी. योजना आस्तिक कुमार पांडे, श्रम आयुक्त डॉ. एच. पी. तूम्मोड, क.रा.बी.नि. के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. गुंजन गुप्ता, चिकित्सा आयुक्त पश्चिम क्षेत्र रामजी लाल मीना, बीमा आयुक्त पश्चिम क्षेत्र सदस्य सचिव तथा क्षेत्रीय निदेशक (महाराष्ट्र) अभिलाषा झा और नियोक्ता संघ तथा श्रमिक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बीमित व्यक्तियों के लिए ईएसआई सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चर्चा की गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
