सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म। परिवार में खुशहाली का माहौल।

Seema haider

पाकिस्तान से भारत आकर सुर्खियों में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी है। सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनी हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। यह उनकी और सचिन मीणा की पहली संतान है। इस खबर की पुष्टि वकील एपी सिंह ने की है।

सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर ने एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, और मां-बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। सीमा हैदर पहले से ही चार बच्चों की मां हैं, जो उनके पहले पति से हैं।

गौरतलब है कि सीमा हैदर 2023 में अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आई थीं। सचिन मीणा के साथ उनकी प्रेम कहानी और शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उनके घर बेटी के जन्म से नई खुशी आई है।

Next Story