shear market
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम हो सकती है। विदेशी निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली ने भारतीय शेयर बाजार को झटका दिया है। साल 2024 में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। यह साल 2022 के बाद की सबसे बड़ी बिकवाली है, जिसने कई दिग्गज कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
BSE के आंकड़ों में खुलासा – बाजार में गिरावट और नुकसान :
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल 93,357.52 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ है।
4 दिन में कितना नुकसान हुआ ?
बीते हफ्ते BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 503.67 अंक गिर गया, जबकि NSE निफ्टी में 155.3 अंकों की गिरावट देखी गई। होली के कारण शुक्रवार को बाजार बंद था, जिससे कुल चार कारोबारी दिन में टॉप-5 कंपनियों को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में भारी गिरावट आई।
इन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान :
1) इन्फोसिस – ₹44,226.62 करोड़ की गिरावट, नया मार्केट कैप ₹6,55,820.48 करोड़
2) TCS – ₹35,800.98 करोड़ की गिरावट, नया मार्केट कैप ₹12,70,798.97 करोड़
3) हिंदुस्तान यूनिलीवर – ₹6,567.11 करोड़ की गिरावट, नया मार्केट कैप ₹5,11,235.81 करोड़
4) SBI – ₹4,462.31 करोड़ की गिरावट, नया मार्केट कैप ₹6,49,489.22 करोड़
5) रिलायंस इंडस्ट्रीज – ₹2,300.50 करोड़ की गिरावट, नया मार्केट कैप ₹16,88,028.20 करोड़
6) 5 कंपनियों की बाजार हैसियत में हुआ इजाफा..
इस बिकवाली के बावजूद कुछ कंपनियां मजबूती बनाए रखने में कामयाब रहीं। ICICI बैंक, HDFC बैंक, ITC, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
1) ICICI बैंक – ₹25,459.16 करोड़ की बढ़ोतरी, नया मार्केट कैप ₹8,83,202.19 करोड़
2) HDFC बैंक – ₹12,591.60 करोड़ की बढ़ोतरी, नया मार्केट कैप ₹13,05,169.99 करोड़
3) ITC – ₹10,073.34 करोड़ की बढ़ोतरी, नया मार्केट कैप ₹5,15,366.68 करोड़
4) बजाज फाइनेंस – ₹911.22 करोड़ की बढ़ोतरी, नया मार्केट कैप ₹5,21,892.47 करोड़
5) भारती एयरटेल – ₹798.30 करोड़ की बढ़ोतरी, नया मार्केट कैप ₹9,31,068.27 करोड़
शेयर बाजार में आगे क्या ?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर की मजबूती, वैश्विक अनिश्चितताओं और भारतीय बाजार में ऊंचे वैल्यूएशन के चलते हो रही है। हालांकि, घरेलू निवेशकों का समर्थन बाजार को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।अब निवेशकों की नजर इस पर होगी कि क्या बाजार इस बिकवाली से उबर पाएगा या आगे और गिरावट देखने को मिलेगी। क्या भारतीय बाजार अपनी मजबूती बनाए रखेगा या विदेशी निवेशकों की यह निकासी लंबी चलेगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
Editorial

Editorial

Next Story