A. R. Rehaman
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान, चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती है| गर्दन में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है| जहां उनकी ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए जा रहे हैं|
फैंस में बढ़ी चिंता, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी:
विजेता और दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान की तबीयत अचानक रविवार सुबह बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7:30 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।
हालत स्थिर, दोपहर तक मिल सकता है डिस्चार्ज:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रहमान की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कुछ जरूरी टेस्ट किए हैं और यदि सब ठीक रहा तो उन्हें दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, उनके परिवार या टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फैंस कर रहे दुआएं, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे रहमान :
ए.आर. रहमान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए हजारों संदेश पोस्ट किए जा रहे हैं।
संगीत की दुनिया के बादशाह हैं ए.आर. रहमान:
ए.आर. रहमान न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी संगीत प्रतिभा के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘रोजा’ (1992) से की थी, जिसके बाद ‘दिल से, रंग दे बसंती, गुरु, स्लमडॉग मिलियनेयर, रॉकस्टार, और तमाशा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। फैंस उन्हें ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ भी कहते हैं।
कुछ समय पहले उनकी पूर्व पत्नी भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती:
गौरतलब है कि कुछ समय पहले रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो की तबीयत भी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी वकील वंदना शाह ने बयान जारी कर बताया था कि सायरा बानो की सर्जरी हुई थी।
अस्पताल से अपडेट का इंतजार :
फिलहाल, रहमान के परिवार और डॉक्टरों की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है। उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी उनकी सेहत को लेकर जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने की उम्मीद कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story