✕
होली से पहले सोने की चमक बढ़ी; खरीदारी हुई महंगी,24 कैरेट सोने के लिये देनी होगी इतनी राशी
By EditorialPublished on
त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश के कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के रेट नए रिकॉर्ड छू रहे हैं। नागपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹86,990 तक पहुंच गई है, जबकि वाराणसी और लखनऊ में यह ₹87,020 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। होली से पहले सोने के बढ़ते दामों ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन निवेशकों के लिए यह नया मौका हो सकता है। क्या सोने की कीमतें आगे और बढ़ेंगी या होगा कोई बदलाव? आइए जानते हैं...
_202503131154117625.jpg)
x
_202503131154117625.jpg)
Todays Gold Price :
भारत में 13 मार्च 2025 को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹86,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए बाजार में सोने की मांग लगातार बनी हुई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी जारी है।
देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (24 कैरेट) :
दिल्ली – ₹86,990 प्रति 10 ग्राम
मुंबई – ₹86,990 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता – ₹86,880 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई – ₹87,250 प्रति 10 ग्राम
अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें
नागपुर – ₹86,990 प्रति 10 ग्राम
वाराणसी – ₹87,020 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ – ₹87,020 प्रति 10 ग्राम
जयपुर – ₹87,980 प्रति 10 ग्राम
पटना – ₹86,950 प्रति 10 ग्राम
पुणे – ₹86,990 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमतों में भी उछाल :
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी का भाव ₹992.9 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
शहरों में चांदी के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम) :-
दिल्ली – ₹991.2
मुंबई – ₹991.6
चेन्नई – ₹995.8
पटना – ₹992.4
लखनऊ – ₹993.2
जयपुर – ₹992.8
क्या कारण है सोने की बढ़ती कीमतों का ?
सोने के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर त्योहारों और शादियों के सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतें ऊपर जाती हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, रुपये का डॉलर के मुकाबले मूल्य, सरकार द्वारा लगाए गए कर और निवेशकों की मांग भी सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
क्या आगे और बढ़ेंगे सोने के दाम ?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर वैश्विक बाजार में सोने की मांग बनी रहती है, तो इसकी कीमतों में और इजाफा हो सकता है। निवेशकों के लिए यह सही समय हो सकता है, लेकिन आम खरीदारों को सावधानी से फैसला लेना चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
