ndusInd Bank का स्टॉक 20% फिसला ; निवेशको में चिंता का माहोल जारी
Todays Stock Market Update:
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौजूदा हफ्ते में लगातार दूसरे दिन बाजार लाल निशान में खुला, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय बाजारों पर दबाव बना हुआ है। एशियाई बाजारों में जारी गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बीएसई सेंसेक्स 365 अंकों की गिरावट के साथ 73,753 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 115 अंकों की गिरावट के साथ 23,345 का स्तर छू लिया। इस गिरावट के चलते निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बैंकिंग, आईटी, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर दबाव में दिखे, जबकि फार्मा, एफएमसीजी और रियल एस्टेट सेक्टर में कुछ मजबूती नजर आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दौर जारी है। इस तेज गिरावट के बीच निवेशक अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बाजार कब स्थिर होगा और आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए।
गिरनेवाले और बढनेवाले कौन से शेअरस है ?
शेयर बाजार में गिरावट का असर सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयरों पर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 21 स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 9 शेयर बढ़त दर्ज कर रहे हैं। निफ्टी के 50 में से 33 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 17 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है।
1) तेजी वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक (1.27%), सन फार्मा (1.30%), एनटीपीसी (0.64%), मारुति सुजुकी (0.57%), नेस्ले इंडिया (0.55%), टाटा मोटर्स (0.46%), भारती एयरटेल (0.45%) और टाटा मोटर्स (0.32%) बढ़त बनाए हुए हैं।
2) वहीं, गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक (15%), इंफोसिस (3.14%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.03%), जोमैटो (2.13%), बजाज फिनसर्व (1.62%) और टेक महिंद्रा (1.07%) शामिल हैं। बाजार में गिरावट का रुख जारी रहने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है, जबकि कुछ सेक्टर्स में खरीदारी का रुझान भी देखने को मिल रहा है।
कितने करोड का नुकसान हुआ ?
शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 390.91 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 393.85 लाख करोड़ रुपये था। यानी, सिर्फ एक दिन में निवेशकों को 2.94 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कमजोर वैश्विक संकेत और एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय बाजार दबाव में आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे ज्यादातर निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
Editorial

Editorial

Next Story