✕
भारतीय पहलवानों के लिए खुशखबरी: खेल मंत्रालय ने WFI से हटाया बैन, दी हरी झंडी
By EditorialPublished on
खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है, जिससे भारतीय पहलवानों के लिए बड़ी राहत मिली है। बैन हटने के बाद अब WFI फिर से अपनी गतिविधियां शुरू कर सकेगा, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कुश्ती को मजबूती मिलेगी। खेल मंत्रालय के इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारतीय पहलवानों को अब ज्यादा सुविधाएं और सहयोग मिल सकेगा, जिससे वे अपनी तैयारियों को और बेहतर बना सकेंगे।
_202503111116532541.jpg)
x
_202503111116532541.jpg)
भारतीय कुश्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है, जिससे भारतीय पहलवानों को बड़ी राहत मिली है। इस फैसले के बाद WFI अब घरेलू टूर्नामेंट आयोजित कर सकेगा और राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन भी कर पाएगा। खेल मंत्रालय ने बैन हटाने के साथ ही WFI का दर्जा राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में बहाल कर दिया है। इस फैसले से भारतीय कुश्ती को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। WFI पर यह बैन 24 दिसंबर 2023 को लगाया गया था, जब संघ की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इस बैन के कारण भारतीय कुश्ती संघ की गतिविधियां ठप हो गई थीं, और भारतीय पहलवान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में संघ के नाम पर भाग नहीं ले पा रहे थे।
24 दिसंबर 2023 को क्या हुआ था भारतीय संघ के साथ ?
खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर 2023 को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को निलंबित कर दिया था। यह फैसला WFI द्वारा अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के कारण लिया गया था। 21 दिसंबर 2023 को संजय सिंह के नेतृत्व वाले पैनल ने WFI का चुनाव जीता था, लेकिन नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन स्थल गोंडा के नंदिनी नगर में बृजभूषण शरण सिंह का प्रभाव काफी मजबूत था। इस वजह से सरकार नाराज हो गई और WFI पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
खेल मंत्रालय की चेतावनी: सही दिशा में काम करे WFI, तभी हटेगा प्रतिबंध :
खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि वह सही दिशा में काम करता है, तो उसके निलंबन को हटाने पर विचार किया जा सकता है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि WFI को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लानी होगी और सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सही ढंग से लागू करना होगा।
क्या थी खेल मंत्रालय की शर्ते :
अब खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि WFI पारदर्शी, निष्पक्ष और सही दिशा में काम करता है, तो उसके निलंबन को हटाने पर विचार किया जाएगा। इसका मतलब है कि संघ को अपनी प्रशासनिक नीतियों में सुधार करना होगा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। इस आदेश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि WFI जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाएगा, जिससे भारतीय कुश्ती संघ को दोबारा सक्रिय किया जा सके और पहलवानों को उचित अवसर मिलें।

Editorial
Next Story
Related News
X
