✕
पाकिस्तान में BLA का कहर, जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, दर्जनों लोग फंसे
By EditorialPublished on
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने एक बड़ा हमला कर दिया। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया, जिसमें ट्रेन ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया। इस हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। हमलावरों ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने किसी तरह की कार्रवाई की, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और बचाव अभियान जारी है।
_202503111914297889.jpg)
x
_202503111914297889.jpg)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार (21 मार्च, 2025) को बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़ा हमला करते हुए जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। आतंकियों ने 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई हुई, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर बलूचिस्तान पोस्ट ने दावा किया कि BLA ने पाकिस्तानी सेना को अंतिम चेतावनी जारी की है। उनके मुताबिक, अगर हवाई हमले तुरंत नहीं रोके गए, तो अगले एक घंटे में सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और पाकिस्तानी सेना किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए रणनीति बना रही है। इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आतंकवादियोने किसे बनाया बांधक ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी भी सफर कर रहे थे, जिन्हें बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बंधक बना लिया है। इस हमले के दौरान BLA ने 6 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा भी किया है। यह ट्रेन बलूचिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर की ओर जा रही थी, जब आतंकियों ने हमला कर दिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
बलूचिस्तान सरकार ने क्या कहा ?
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। सरकार भी इस संकट से निपटने के लिए सक्रिय हो गई है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बयान जारी कर कहा कि आपातकालीन उपाय लागू कर दिए गए हैं और सभी सरकारी संस्थानों को हालात काबू में करने के लिए तैनात कर दिया गया है।
बलूचिस्तान लंबे समय से अशांति का गढ़ रहा है, जहां अलगाववादी उग्रवादी समूह पाकिस्तानी सेना और चीनी परियोजनाओं को निशाना बनाते रहे हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) इस संघर्ष का सबसे बड़ा विद्रोही संगठन माना जाता है, जो बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है। संगठन का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का अनुचित दोहन कर रही है, जबकि स्थानीय लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिलता। दशकों से यह संगठन पाकिस्तानी सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
