✕
महू में उपद्रव के बाद पुलिस अलर्ट, 13 गिरफ्तार, अब शांति बल्करार
By EditorialPublished on
महू में तनाव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पत्ती बाजार और माणक चौक इलाके में लाठी चार्ज किया। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस बारे मे जनते है विस्तार से ...
_202503101229353613.jpg)
x
_202503101229353613.jpg)
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में भारतीय क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऐतिहासिक जीत का जश्न अचानक हिंसा में तब्दील हो गया। रविवार रात जब भारतीय टीम की जीत की खुशी में सैकड़ों लोग मोटरसाइकिलों पर जुलूस निकाल रहे थे, तभी जामा मस्जिद के पास दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पथराव व आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात को बिगड़ते देख प्रशासन ने सेना की क्विक रिस्पांस टीम को तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार, हिंसा में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल महू में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।
सेना की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग जारी :
तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेना की आठ टुकड़ियों को इलाके में तैनात किया। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।
15 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में हिंसा :
इस हिंसा के दौरान करीब 15 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिनमें से छह से अधिक में आग लगा दी गई। दो कारें भी इस तोड़फोड़ की चपेट में आईं। घटनाएं मुख्य रूप से महू के मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला, धान मंडी और पत्ती बाजार इलाकों में हुईं।
पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का किया इस्तेमाल:
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पत्ती बाजार और माणक चौक इलाकों में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया। इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल मौके पर पहुंचीं और बताया कि इस घटना के संबंध में महू थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
