✕
'पहलवान है, इसी तरह बोलेगा...'
By EditorialPublished on
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच पर उपस्थित थे। इस दौरान उनसे जब संभल सीओ अनुज चौधरी के होली और जुमे को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने पुलिस अफसर का बचाव किया।

x

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच पर उपस्थित थे। इस दौरान उनसे जब संभल सीओ अनुज चौधरी के होली और जुमे को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने पुलिस अफसर का बचाव किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, देखिए होली के अवसर पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। स्वाभिक रूप से जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है। होली वर्ष में एक बार होती है। तो प्यार से समझाया गया। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा उन लोगों का जिन्होंने बयान जारी कर दिया कि भाई देखो पहले होली का आयोजन होने दो। 14 मार्च को होली है, 2 बजे तक होली खेलने दो फिर आप नमाज पढ़ना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, इस बारे में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी अपील की है।
उन्होंने कहा है कि हम भी इसे मानेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार पड़ती है और जुमे की नमाज हर सप्ताह होती है। स्थगित भी हो सकती है, कोई चाध्यकारी तो है नहीं कि होना ही होना है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पढ़ना ही चाहता है, तो अपने घर में पड़ सकता है। आवश्यक नहीं है कि यह मस्जिद में ही पड़े। अगर जाना ही है तो रंग से परहेज ना करें। अगर रंग से किसी को परहेज है तो उसका घर में ही नमाज पढ़ना अच्छा होगा। और पुलिस अधिकारी ने यही बात समझायी है। ठीक है, जो हमारा पुलिस अधिकारी है वह पहलवान रहा है, अर्जुन अवॉडीं है, पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
