✕
जोधपुर में भीतरी शहर के गंगश्यामजी मंदिर में फागोत्सव
By EditorialPublished on
होली में अब तीन दिन बचे हैं और फाग उत्सव की धूम मची हुई है। इसको लेकर जोधपुर शहर के प्रसिद्ध गंगशयामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में यहां भीतरी शहर के अलावा बाहरी लोग भी उमड़ रहे हैं इसके चलते यहां पर व्यवस्थाएं भी बिगड़ रही है।

x

जोधपुर (कासं)। होली में अब तीन दिन बचे हैं और फाग उत्सव की धूम मची हुई है। इसको लेकर जोधपुर शहर के प्रसिद्ध गंगशयामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में यहां भीतरी शहर के अलावा बाहरी लोग भी उमड़ रहे हैं इसके चलते यहां पर व्यवस्थाएं भी बिगड़ रही है।
रविवार को भी यहां पर चल रहे फाग उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। के चलते मंदिर में पांव धरने तक की जगह भी नहीं बची। इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी नजर आया। भीतरी शहर में भारी भीड़ के चलते यातायात जाम हो गया। भीतरी शहर की संकरी गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग के चलते स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, मंदिर में हर साल फाग उत्सव की धूम रहती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लगातार भीतरी शहर के अलावा बाहरी इलाकों के लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से यहां पर उचित प्रबंध नहीं किए गए। इसके चलते रविवार को यहां आस-पास के व्यापारियों से लेकर स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह है की भीतरी शहर के कहीं मार्गों पर जाम भी लग चुका है लेकिन मौके पर व्यवस्था सुधारने वाले जिम्मेदार नजर नहीं आए। बता दें कि 2 साल पहले इसी मंदिर में नंद उत्सव में डीजे साउंड लगाने का भारी भरकम ट्रस श्रद्धालुओं पर गिर गया था। उस समय यहां पर व्यवस्था सुधारने को लेकर कई तरह के निर्णय लिए गए थे। इसके बावजूद भी व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई।

Editorial
Next Story
Related News
X
