✕
आईएएस अधिकारी संजय सेठी MSRTC के चेयरमैन नियुक्त
By EditorialPublished on
राज्य सड़क परिवहन निगम एमएसआरटीसी (MSRTC) के अध्यक्ष की नियुक्ति से राज्य में नया विवादवखड़ा हो सकता है। दरअसल परंपरा से हटकर देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis Government) ने परिवहन सचिव आई ए एस संजय सेठी (IAS Sanjay Sethi) को एमएसआरटीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

x

मुंबई । राज्य सड़क परिवहन निगम एमएसआरटीसी (MSRTC) के अध्यक्ष की नियुक्ति से राज्य में नया विवादवखड़ा हो सकता है। दरअसल परंपरा से हटकर देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis Government) ने परिवहन सचिव आई ए एस संजय सेठी (IAS Sanjay Sethi) को एमएसआरटीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पिछले एक दशक से इस पद की कमान जन्म प्रतिनिधि के हाथ में होती थी। जानकारी मिली है कि एमएसआरटीसी अध्यक्ष पद पर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना दावा कर रही थी। एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री प्रताप सर नायक ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर नए अध्यक्ष के तत्काल नियुक्ति का अनुरोध किया था। इससे पहले एमएसआरटीसी अध्यक्ष शिवसेना के नेता भरत गोगावले थे। गोगावले ने सरकार में बागवानी और रोजगार गारंटी मंत्री बनने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही अध्यक्ष का पद रिक्त था। बता दे कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से ही कई मोको पर एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें आए हैं। परिवहन सचिव के रूप में सेठी निगम के पदेन सदस्य भी हैं। परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने उनकी नई जिम्मेदारी को हितों के टकराव का मामला बताया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
