✕
कांग्रेस को दिन-रात भजन का नाम लेना पड़ेगा, 25 साल तक भी सत्ता में नहीं आ पाओगे
By EditorialPublished on
कांग्रेस को दिन-रात भजन का नाम लेना पड़ेगा, 25 साल तक भी सत्ता में नहीं आ पाओगे
_202502081448188565.jpg)
x
_202502081448188565.jpg)
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब दिया। सीएम के पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और नारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा-कांग्रेस ने 70 साल में देश को लूटने का काम किया। जब भी चुनाव आते हैं, यह झूठ और लूट की नीति शुरू कर देते हैं। अगर राजनीतिक फायदा होता हो तो चंद्रमा पर प्लॉट देने का वादा करने से भी नहीं चूकती। राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नहीं बोले। इस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा वंचित वर्ग से आने वाले नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने का कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ जैसा बर्ताव किया वैसा टीकाराम जूली के साथ किया। सीएम का भाषण खत्म होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।
गलतफहमी निकल जाएगी कि सीएम कैसा है, ब्याज सहित कर्ज चुकाता हूं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा- मैं व्याज सहित कर्ज चुकाता हूं, किसी मुगालते में मत रहना। मैं वह नहीं हूं जो तुम जान रहे हो, पहचानने में गलती कर रहे हो। मैं व्याजसहित्त देने वालों में हूं आपकी गलतफहमी भी निकल जाएगी कि मुख्यमंत्री कैसा है।
मैं तुम्हारी मेहरबानी पर नहीं आया, राजस्थान की जनता मेरे साथ है
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों से कहा-मैं तुम्हारी मेहरबानी पर नहीं आया। राजस्थान की जनता को मेहरबानी पर आया हूँ। तुम्हारी मेहरबानी की आवश्यकता मुझे नहीं है। तुम्हें कोई मेहरबानी करने की जरूरत नहीं है। जीवन ऐसे नहीं जिया जाता। जीवन ताकत के साथ दिया जाता है। तुम मुझसे नहीं जीत पाओगे, क्योंकि मेरे साथ राजस्थान को जनता है।
कांग्रेस को दिन-रात भजन का नाम लेना पड़ेगा, 25-30 साल सत्ता में नहीं आने वाली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा यह भजन तो आपको 25 साल करना पड़ेगा। आपके हाथ तंबूरा आने वाला है। भजन का नाम तो आपको दिन रात लेना पड़ेगा। आपको नींद नहीं आएगी। इनको भजन के बिना नींद नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कांग्रेस राजस्थान में आगे 25-30 साल भी सत्ता में आने वाली नहीं है।
अगली बार कांग्रेस के 40% विधायक
भी जीतकर नहीं आएंगे भजनलाल ने कहा- आज जो नारे लगा रहे हैं, इनमें से 40 प्रतिशत लोग भी वापस जीतकर नहीं आएंगे, क्योंकि यह राजस्थान के आम किसान और मजदूर की बात नहीं सुन सकते। मैंने प्रतिपक्ष के नेता को बुलाकर कहा कि आपके इलाके में जनता के कौन-कौन से काम है, वह बता दीजिए। मैंने विपक्ष के नेताओं के इलाकों में भी काम करवाने के लिए चजट दिया।
कांग्रेस में सब एक परिवार की बात करते हैं, किसानों के घोर विरोधी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-कांग्रेस में सब एक परिवार की बात करते हैं। इनकी तो पूरी संस्कृति एक ही परिवार में है। इनके लिए तो भगवान जो कुछ है, वह एक परिवार है। कांग्रेस राज में इनके सदन का नेता झूठ बोलता था तो यह तो झूठ बोलेंगे ही। कांग्रेस के लोग किसानों के घोर विरोधी है, इसलिए किसान को बात नहीं सुनना चाहते हैं।
डबल इंजन की सरकार है, जो इससे टकराएगा उसका क्या होगा
मुख्यमंत्री ने कहा- यह डबल इंजन की सरकार है, जो इसके आगे आएगा और टकराएगा उसका क्या हाल होगा। हम इनके किसी बहकावे में वालों में नहीं हैं। हमने राजस्थान की जनता से (शेष घेत्र पर)

Editorial
Next Story
Related News
X
