udaipur
उदयपुर (Rajsthan)। जिले के टीड़ी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस पर मृतका के पिता ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार रामलाल पुत्र दौला मीणा निवासी जावर डेरा फलां टीड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री स्व. सुशीला मीणा की शादी वर्ष 2015 मे ललित खराडी पुत्र कुबा निवासी चणावदा फलां कनात के साथ करवाई थी। शादी के बाद जमाई आए दिन पत्नी से लडाई करता था, उसकी पुत्री के साथ सास ससुर व देवर एवं जमाई झगडा व मारपीट करता था। इसके बाद भी उसने मकान बनाने के लिए पैसा दिया और एक अपाची बाईकभी खरीदकर दी थी। उसकी पुत्री के बच्चा नही होने के कारण आए दिन मानसिक रुप से प्रताडित करता था उसने उसने अपनी पुत्री का आईवीएफ से ईलाज करवाया जिससे पुत्र हुआ। जिसका सारा खर्चा पिता ने बहन किया। इसके बावजदू उसका जमाई ललित उसकी पुत्री के साथ दहेज के लिए शराब पीकर मारपीट करता था।
उसके जमाई का किसी और महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह फोन पर बातचीत करता था। इसके परिवार के सदस्य भी इसका साथ देते थे। पूर्व मे इसके देवर के विवाह के दौरान इसको घर से निकाल दिया था जो एक वर्ष तक बाहर किराए पर रही, जिसका भरण पोषण का खर्चा पिता ने ही उठाया था। सुशीला इसकी जानकारी अनी बड़ी बहन गंगा पत्नी विरेन्द्र मीणा निवासी उदयपुर को बताती थी। उसने 1 फरवरी को फोन कर बताया कि उसका पति ललित खराडी अभी दिल्ली मे है उसने बताया कि उसकी गाडी पहले 25 गाडी भरने के बाद नम्बर आएगा जो लगभग घर पर 8 या 9 फरवरी तक आने की बात कही। 2 फरबरी शाम 6.30 बजे प्रार्थी रामलाल के पास फोन आया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके परिवार के सभी सदस्य मौजूद होते हुए न उसके जमाई और न इसके माता-पिता किसी का भी फोन नहीं आया। इन्होने इसकी सूचना नहीं दी, इसलिए पिता ने पूरे यकीन के साथ कहा कि इन लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। 3 फरवरी को मौके पर जाकर पिता और गांव के मौतबीर व परिवार के सदस्यों ने देखा की उसकी पुत्री के पांव जमीन पर टिके हुए थे। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story