✕
निर्यात किए गए माल में हेराफेरी, 2.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
मुंबई। सऊदी अरब को निर्यात किए गए माल में हेराफेरी कर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना दापोडे स्थित मनीष कंपाउंड की है, जहां आयुष जैन की ‘आयुष ओवरसीज’ नामक एक फैब्रिक कंपनी है।

x
मुंबई। सऊदी अरब को निर्यात किए गए माल में हेराफेरी कर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना दापोडे स्थित मनीष कंपाउंड की है, जहां आयुष जैन की ‘आयुष ओवरसीज’ नामक एक फैब्रिक कंपनी है। आयुष जैन ने अपनी कंपनी से 2 लाख 5 हजार रुपये मूल्य का उच्च गुणवत्ता वाला फैब्रिक निर्यात किया था। हालांकि, इस दौरान अज्ञात चोरों ने उस उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक की चोरी कर ली और उसकी जगह घटिया दर्जे का माल भेज दिया। इस धोखाधड़ी के मामले में नारपोली पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक गौतम हेलावले उर्फ अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

