✕
'खातेदारी पहाड़ियों को जमीन देकर फोरेस्ट लैंड घोषित किया जाए'
By EditorialPublished on
उदयपर शहर विधायक ताराचंद जैन ने विधानसभा में कहा कि उदयपुर शहर के आस-पास की खातेदारी पहाड़ियों को जमीन देकर या कानून में बदलाव कर फोरेस्ट लैंड घोषित किया जाए। साथ ही शहर विधायक जैन ने विधानसभा में 272 प्लॉट घोटाले मामले में लिप्त सरकारी कार्मिकों को भी गिरफ्तारी की मांग सहित कई मुद्दों को उठाया है।

x

उक्यपुर, नगर संवाददाता | उदयपर शहर विधायक ताराचंद जैन (Tarachand Jain) ने विधानसभा में कहा कि उदयपुर शहर के आस-पास की खातेदारी पहाड़ियों को जमीन देकर या कानून में बदलाव कर फोरेस्ट लैंड घोषित किया जाए। साथ ही शहर विधायक जैन ने विधानसभा में 272 प्लॉट घोटाले मामले में लिप्त सरकारी कार्मिकों को भी गिरफ्तारी की मांग सहित कई मुद्दों को उठाया है।
शहर विधायक ताराचंद जैन ने विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार ने जो धर्मपरिवर्तन प्रतिबंध विधेयक-2025 पेश किया है इस बिल से प्रदेश की हजारों युवतियां, बालिकाएं लव जिहाद से बचेगी एवं लव जिहाद की आड़ में धर्मान्तरण के कुकृत्य पर लगाम लगेगी। जैन ने कजा कि उदयपुर शहर विश्व का मुख्य पर्यटन क्षेत्र है। एवं इसके चारों और झीले है साथ ही चारों और पहाड़ियों से भी घिरी हुई है।
इन झीलों एवं पहाड़ियों के संरक्षक के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों से विश्व के 31 शहरों में से भारत के उदयपुर एवं इंदौर का नाम आया। इन दोनो शहरों को वेटलैंड सिटी को वैश्विक दर्जा प्राप्त हुआ है। इससे उदयपुर की झीलें और पहाड़ियां संरक्षित होगी।
जैन ने कहा कि पिछले सत्र में पहाड़ो को लेकर प्रश्न पूछा था, जिसमें विभाग द्वारा 43 में से 15-16 पहाड़ियों को नियमों के खिलाफ छलनी होना स्वीकार किया, लेकिन उसमें खाना पूर्ति की कार्यवाही ही की। जैन ने सरकार से मांग की है कि जो भी पहाड़ियां खातेदारी की हो उसके बदले जमीन देकर या कानून बदलकर फोरेस्ट लेण्ड घोषित किया जायें। शहर विधायक जैन ने कहा कि महाराणा भुपाल चिकित्सालय में जनाना हॉस्पीटल के नए भवन निर्माण के लिए डीएमएफटी मद से राशी का विभाग को आवंटन नहीं हुआ है।
जैन ने सरकार से मांग की है कि डीएमएफटी मद से संबंधित विभाग को शीघ्र राशी देने के निर्देश दिए जाए। शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि पिछले सत्र में कांग्रेस सरकार में हुये 272 भूखण्ड घोटालों का मामला सदन में उठाया था, जिसमें मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 31 दिसम्बर तक इस पर पूरी कार्यवाही का आश्वासन दिया। वर्तमान में इस चर्चित 272 भूखण्ड घोटाले में एसओजी की जांच चल रही है, जिसमें फर्जी लॉजडीड के दस्तावेज तैयार करना, फर्जी नामान्तरण तैयार करवाने एंव दस्तावेजों की हेरा-फेरी करने वाले कुछ अपराधियो की गिरफ्तारी हो चुकी है, परन्तु इसमें लिप्त कुछ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की मांग की है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने आवड़ चौकी एवं दूसरी खांडीपीर स्थित किशनपोल चौकी को थाना बनाने की मांग की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
