✕
सीएम आवास में शिफ्ट क्यों नहीं हुए फडणवीस, क्या शिंदे से है कनेक्शन?
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने अंधविश्वास के कारण दक्षिण मुंबई स्थित आधिकारिक सीएम आवास (CM Residence) में नहीं जाने के दावों को मंगलवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद वहां चले जाएंगे। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बंगला खाली करने के बाद शिफ्ट होने की बात कही है।

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने अंधविश्वास के कारण दक्षिण मुंबई स्थित आधिकारिक सीएम आवास (CM Residence) में नहीं जाने के दावों को मंगलवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद वहां चले जाएंगे। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बंगला खाली करने के बाद शिफ्ट होने की बात कही है।
उनका स्पष्टीकरण शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे की कामाख्या मंदिर यात्रा के दौरान गुवाहाटी में जिन भैंसों बलि दी गई उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा के परिसर में दफनाया गया था, ताकि मुख्यमंत्री का पद शिंदे के अलावा किसी और को न मिले।
जून 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वह नवंबर 2024 तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला। दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बावजूद फडणवीस फिलहाल ‘सागर बंगले में रह रहे हैं।
राउत के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा, एकनाथ शिंदे के खाली करने के बाद मैं ‘वर्षाÓ बंगले में चला जाऊंगा। कुछ छोटी-मोटी मरम्मत भी की जा रही है। इस बीच मेरी बेटी (जो कक्षा 10वीं में है) ने अनुरोध किया कि हम उसकी परीक्षाओं के बाद ही शिफ्ट हों। यही कारण है कि मैं अभी तक वहां नहीं गया हूं।
राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, देवेंद्र फडणवीस ‘वर्षा में रहने क्यों नहीं जा रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर वे वहां चले भी गए, तो वहां नहीं सोएंगे। यह क्या है? शिवसेना के ‘नींबू सम्राट, नींबू मिर्ची (परोक्ष तौर पर काला जादू करने वाले की ओर इशारा करते हुए) को इसका जवाब देना चाहिए।
माना जाता है कि नींबू और मिर्ची का इस्तेमाल काला जादू करने वाले करते हैं। राउत ने संवाददाताओं से कहा, मैंने सुना है कि भाजपा के भीतर चर्चा थी कि गुवाहाटी में बलि दिए गए भैंसों के सींग वर्षा के लॉन में गाड़े गए थे.... ऐसी चर्चा है कि सींग यहां इसलिए लाए गए थे, ताकि मुख्यमंत्री का पद किसी और के पास न रहे, ऐसा कर्मचारियों का कहना है।
राउत के दावों पर मुख्यमंत्री के सहयोगियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शिवसेना प्रमुख एवं अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यंग्यात्मक लहजे में संवाददाताओं से कहा, राउत उस क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। उन्हें पता होना चाहिए।
पहले भी राउत ने आरोप लगाया था कि गुवाहाटी में भैंसों की बलि तब दी गई थी, जब उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करने के बाद शिंदे असम शहर के एक होटल में शिवसेना के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए थे। इस बीच, राउत ने फडणवीस से स्पष्टीकरण मांगा कि वह ‘वर्षाÓ में क्यों नहीं रह रहे हैं, जो ‘राज्य का गौरव है।

Editorial
Next Story
Related News
X
