✕
स्कूल पढ़ने गई बच्ची को अज्ञात शख्स ने लगाया इंजेक्शन, मच गया बवाल
By EditorialPublished on
भांडुप (Bhandup) इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। दरअसल यहां एक स्कूल (School) में पढ़ने वाली बच्ची को किसी अज्ञात शख्स ने इंजेक्शन लगा दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

x

मुंबई । भांडुप (Bhandup) इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। दरअसल यहां एक स्कूल (School) में पढ़ने वाली बच्ची को किसी अज्ञात शख्स ने इंजेक्शन लगा दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस स्कूल और स्कूल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि बच्ची को इंजेक्शन जरूर दिया गया है, लेकिन बच्ची के साथ ना ही किसी प्रकार का शारीरिक अत्याचार हुआ है और ना ही छेड़छाड़ किया गया है।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर बच्ची को इंजेक्शन क्यों दिया गया। बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। सभी टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची और उन्होंने आंक्रोश व्यक्त किया। बता दें कि फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जब्त कर सीसीटीवी फुटेज से जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
