Pratahkal_Meghwal_Samaj

मुंबई । बाबा रामदेव पीर सेवा ट्रस्ट मुंबई (Mumbai) के तत्वावधान में मेघवाल समाज (Meghwal Samaj) द्वारा बाबा रामदेव पीर का माघ बीज महोत्सव रामदेव पीर मंदिर वसई में आयोजित हुआ। मनीष परिहार एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। संजना चौहान एवं टीना प्रजापति ने नृत्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सूरजमल गेहलोत ने विचार रखे। ट्रस्ट अध्यक्ष मोहनलाल दादालिया ने बताया कि आयोजन सफल बनाने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं के अलावा उपाध्यक्ष मंगल हटेला, सचिव कमलेश रांगी, कोषाध्यक्ष वनराम जोगसन सक्रिय रहे।
Next Story