Pratahkal_Bhagwan_Devnarayan_Avataran_Divas

मुंबई । गुर्जर समाज चैरिटेबल संस्था बेलापुर (Gurjar Samaj Charitable Organization Belapur) ने समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का 1113 वां अवतरण दिवस (Bhagwan Devnarayan Avataran Divas) माही सातम को बेलापुर स्थित देवनारायण मंदिर में उल्लास से मनाया। रामस्वरूप जांगिड एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। विशेष अतिथि अंबरनाथ के पूर्व नगराध्यक्ष सुनिल चौधरी एवं गुणवंत खेरोदिया का संस्था ने सम्मान किया गया।महाप्रसाद में बड़ी संख्या में देवभक्तों ने लाभ लिया। दिनभर गुर्जर समाज सहित देवनारायण के भक्त दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे, जिससे दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गई। आयोजन सफल बनाने संस्था के सभी पदाधिकारी एवं समाज बंधु सक्रिय रहे। यह जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष गोटूलाल गुर्जर ने दी।
Next Story