Pratahkal_Ashwini_Vaishnaw

कोलकाता । 2025-26 में पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में रेलवे के लिए बजट (Budget) अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि केंद्रीय बजट में रेलवे से संबंधित बड़ा आवंटन किया गया है। इस बजट में पश्चिम बंगाल के लिए 2009 से 2014 की अवधि के दौरान औसत आवंटन 4,380 करोड़ रुपये के मुकाबले 13,955 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। वर्तमान बजट में झारखंड में रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए कुल परिव्यय 1,25,000 करोड़ रुपये है। 2009 से 2014 के दौरान औसत परिव्यय 457 करोड़ रुपये के मुकाबले 2025-26 का बजट आवंटन 7,306 करोड़ रुपये है। 2009-14 के औसत बजट आवंटन से 2025-26 का बजट आवंटन 16 गुना अधिक है। ओडिशा के लिए 2009 से 2014 के दौरान 838 करोड़ रुपये के औसत परिव्यय की तुलना में 2025-26 के लिए कुल 10,599 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 2025-26 का बजट आवंटन औसत बजट से 12.5 गुना अधिक है। कॉन्फ्रेंस के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा एसईआर मुख्यालय, गार्डेनरीच में उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story