✕
रेडिका, कपूरथला ने राजकोट, गुजरात में आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में अपनी चमक दिखाई
By EditorialPublished on
रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला ने अपनी रेल डिब्बा निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए राजकोट, गुजरात में आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 (India Industrial Fair 2025) में भाग लिया। मेले के पहले दिन, रेडिका के स्टॉल का दौरा कई स्थानीय गणमान्य अतिथियों और व्यापारिक आगंतुकों ने किया।

x

कपूरथला । रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला ने अपनी रेल डिब्बा निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए राजकोट, गुजरात में आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 (India Industrial Fair 2025) में भाग लिया। मेले के पहले दिन, रेडिका के स्टॉल का दौरा कई स्थानीय गणमान्य अतिथियों और व्यापारिक आगंतुकों ने किया। पुरुषोत्तम रुपाला, सांसद लोकसभा ने रेडिका स्टॉल का दौरा किया और वहां प्रदर्शित मोडल्स और अन्य मदों में गहन रूचि दिखाई। उनका स्वागत राहुल गोसाईन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/सूचना प्रौद्योगिकी और विनोद कटोच, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने किया। उन्होंने रेडिका निर्मित भारतीय रेल के डिब्बों की उच्च गुणवत्ता और विशेषताओं की सराहना की। रेडिका अपने कोच उत्पादों को मॉडल्स, डिस्प्ले बोर्ड्स, ब्रोश्योर, डॉक्यूमेंटरी मूवीज के माध्यम से प्रदर्शित कर रहा है। उद्योग ने रेडिका के उत्पादों और नई नवाचारों में गहरी रुचि दिखाई।

Editorial
Next Story
Related News
X
