✕
डिफेंस क्लब में 78 करोड़ का घपला, महिला अफसर पर शक
By EditorialPublished on
मुंबई। भारतीय नौसेना ने मुंबई के कोलाबा स्थित डिफेंस क्लब में 78 करोड़ रूपये की वित्तीय हेराफेरी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
_202502281303315390.jpg)
x
_202502281303315390.jpg)
मुंबई। भारतीय नौसेना ने मुंबई के कोलाबा स्थित डिफेंस क्लब में 78 करोड़ रूपये की वित्तीय हेराफेरी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है । युनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएसआई) में हुई धांधली में डिफेंस से जुड़ी एक महिला के लिप्त होने के संकेत मिले हैं।
रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नौसेना की शुरूआती जांच में क्लब में पिछले दो दशकों से काम करने वाली एक महिला अधिकारी की तरफ उंगलियां उठ रही हैं। वही युनाइटेड सर्विसेज क्लब के संचालन की देखरेख कर रही है। लिहाजा, नौसेना ने तय किया है कि आंतरिक जांच पूरी करने के बाद वह इस मामले की जांच को पुलिस को ही सौंप देगी। नौसेना इस मामले में शामिल असैनिकों का भी पता लगाएगी।
रक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देश की तीनों सेनाएं 97 साल पुराने युनाइटेड सर्विसेज क्लब ( यूएसआई ) को संचालित करती हैं। कुछ महीने पहले ही एक नियमित ऑडिट के दौरान क्लब के सचिव ने कुछ अनियमितताएं पाईं और इसके बाद क्लब प्रशासन के निर्देश पर बाहर के सीए से एक विशेष आडिट शुरू कराया गया। पुलिस की दर्ज एफआइआर के अनुसार मामले की पूरी जांच अभी होनी है। एक स्वतंत्र सीए से विस्तृत विशेष आडिट रिपोर्ट जारी करने का आदेश दिया गया है। रक्षा बलों और डिफेंस क्लब ने वित्तीय मामलों में सर्वश्रेष्ठ आचरण के मानकों को सुनिश्चित करने की बात कही है। साथ ही गलत गतिविधियों के प्रति न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
