✕
सिद्धार्थ मुनि की दीक्षा जयंती में उमड़ा जन सैलाब
By EditorialPublished on
ज्ञान मुनि मसा, लोकेश मुनि मसा, साध्वी महासती घमीसनाश्री मसा के सानिध्य में जैन संस्कार मंच प्रणेता उप प्रवर्तक सिद्धार्थ मुनि मसा की 33वीं दीक्षा जयंती, धर्म आराधना, सामायिक व पैसठिया छंद जाप सहित अनेक धार्मिक प्रोग्राम कर चेतन्यापुरी हैदराबाद संघ में मनाई गई।

x

मुंबई। ज्ञान मुनि मसा, लोकेश मुनि मसा, साध्वी महासती घमीसनाश्री मसा के सानिध्य में जैन संस्कार मंच प्रणेता उप प्रवर्तक सिद्धार्थ मुनि मसा की 33वीं दीक्षा जयंती, धर्म आराधना, सामायिक व पैसठिया छंद जाप सहित अनेक धार्मिक प्रोग्राम कर चेतन्यापुरी हैदराबाद संघ में मनाई गई। शुरुआत महिला मंडल से कविता कोठारी एवं पार्टी की प्रस्तुति से हुई। संतों ने गुरुदेव सिद्धार्थ मुनि मसा के संयम दिवस पर विचार प्रकट किए। राष्ट्रीय मार्गदर्शक किशनलाल लोढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलचंद खारीवाल, जितेंद्र कोठारी, राखी काकरिया, मधु गुणावत, संजय सिंघवी, विनोद टीमसी, गुलाब डागलिया, किशोर मुथा, कुलदीप जैन, संगीता नाबेडा ने भजन व गुणगान किए। सिद्धार्थ मुनि मसा ने कहा कि मैं कुछ भी नहीं हूं। यह तो सब गुरु की कृपा है। मुझे किसी ने सिखाया है तो वह सब गुरु रमेश मुनि मसा की कृपा है। मेरे प्रवर्तक विजय मुनि मसा का आशीर्वाद यूं ही बरसता रहे। इस अवसर पर जैन संस्कार मंच के राष्ट्रीय सलाहकार हस्तीमल लोढ़ा व अन्य ने महाराज को आदर की चादर ओढ़ाकर अभिनंदन किया। सिद्धार्थ मुनि मसा एवं साध्वी मंडल आदि ठाणा तीन का 2025 का चातुर्मास हैदराबाद कामरेडी में होगा। 29 जून को प्रवेश होगा। संचालन हर्ष मुनोत ने किया। मंच की सभी शाखाओं में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। यह जानकारी जीतू भंडारी ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
