शरद पवार गुट के सीनियर एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने बीजेपी नेता और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

jayant patil
मुंबई। शरद पवार गुट के सीनियर एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने बीजेपी नेता और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। जयंत पाटिल ने एक्स पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया में आंशिक खबर प्रकाशित हो रही है कि मैंने आधी रात को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की। दरअसल, मैंने सांगली जिले में राजस्व विभाग के मुद्दों के संबंध में राजस्व मंत्री बावनकुले से मिलने का समय लिया था। पाटिल ने कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात में आष्टा में भूमि क्रमांक 4, 6, 9 का मुद्दा, आष्टा अपर तहसील कार्यालय भवन का मुद्दा, चांदोली वारणा बांध पीड़ितों का मुद्दा, भूमि अतिक्रमण का मुद्दा, सांगली जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण का मुद्दा जैसे विभिन्न मुद्दे शामिल थे। बावनकुले से मुलाकात का समय शाम 6 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन उन्हें आने में देरी हो गई। उसी समय राज्य के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी वहां मौजूद थे, जो किसी काम से बावनकुले से मिलने आए थे।
मंत्री से मिलना कोई गलत बात नहींः पाटिल
जयंत पाटिल ने कहा कि कल की बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। विधानसभा के सदस्य के रूप में अपने विभाग के काम के संबंध में किसी मंत्री से मिलना कोई गलत बात नहीं है। वहीं, बावनकुले ने कहा कि राज्य के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 400 से 500 लोग भी मौजूद थे। बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
गडकरी के साथ भी साझा किया था मंच
इससे पहले पाटिल ने एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नितिन गडकरी के साथ मंच साझा किया था। पाटिल की राजनीतिक स्थिति को लेकर अटकलें लगातार सामने आ रही हैं। विधायक ने व्यंग्यात्मक लहजे में मीडिया से कहा था कि वे यह खबर न चलाएं कि गडकरी राकांपा (एसपी) में शामिल हो रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story