mumbai
मुंबई। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अटारी - वाघा बॉर्डर स्टेडियम, पंजाब में 300 तीन-सीटर बेंच स्थापित किया है जिससे भारत के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक पर सार्वजनिक सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उद्घाटन समारोह में निदेशक-मानव संसाधन, के. एस. शेट्टी, कमांडेंट - सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), रतिकांत ठाकुर, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 900 दर्शकों हेतु नव स्थापित बैठने की क्षमता, आगंतुकों को संवर्धित अनुभव प्रदान करेगी तथा दैनिक रिट्रीट और अन्य समारोहिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले पर्यटकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों के लिए अधिक आनंददायक और संरचित वातावरण सुनिश्चित करेगी।
mumbai
Next Story