✕
दिव्यांग लड़की को उसके परिजनों ने जहर देकर मारा
By EditorialPublished on
जरा सोचिए कोई अपनी बेटी को भला कैसे मार सकता है। पिता भले ही इस तरह का कुकृत्य कर सकता है लेकिन एक मां भला अपनी बेटी के लिए इतनी बेरहम दिल कैसे हो सकती है।

x

मुंबई। जरा सोचिए कोई अपनी बेटी को भला कैसे मार सकता है। पिता भले ही इस तरह का कुकृत्य कर सकता है लेकिन एक मां भला अपनी बेटी के लिए इतनी बेरहम दिल कैसे हो सकती है। कुछ ऐसी ही एक बेरहम दिल मां ने अपनी 17 साल की दिव्यांग बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की की मां-पिता और उसकी दादी ने मिलकर उसकी बॉडी को ठिकाने भी लगा दिया। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग बेटी की हत्या के बाद परिवार वाले उसकी बॉडी को एक बोरिए में पैक कर घर के बाहर खड़ी कार में रखते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार वालों की यह खौफनाक करतूत घर के बाहर सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़की को कार में ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद जब पुलिस की इस पर नजर पड़ी तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला ठाणे जिले का बताया जा रहा है। जहां एक 17 वर्षीय दिव्यांग लड़की को उसके परिजनों ने जहर देकर उसे मार दिया और चोरी-छिपे उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लड़की के एक रिश्तेदार ने इस मामले की शिकायत ठाणे पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के माता-पिता और उसकी दादी के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और अपराध में मदद करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस हिरासत में लड़की की दादी
घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम लड़की के घर पहुंची और उसके दादी से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला की लड़की पहले से ही बीमारी से जूझ रही थी। लड़की की मां ने उसे कुछ गोलियां खिलाईं थी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर करते हुए दादी को हिरासत में ले लिया। जबकि लड़की के मां-बाप उसकी हत्या के बाद से फरार चल रहे है और पुलिस को उनकी तलाश है।

Editorial
Next Story
Related News
X
