mumbai
वासिंदग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए आभूषण लेकर ज्वेलर्स मालिक के फरार होने की घटना सामने आई है। शंकरलाल चौधरी - पटेल नामक जूलरी कारोबारी करीब 35 ग्राहकों के 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है। इस मामले में वासिंद पुलिस ने ग्राहकों की शिकायत पर ठग जूलरी कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
शंकरलाल चौधरी - पटेल की वासिंद पूर्व में अष्टविनायक ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। इसी शॉप में स्थानीय निवासी विजय भोंडवे ने 2 लाख 48 हजार रुपये मूल्य के 62 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखे थे। एक साल बाद जब भोंडवे ने ब्याज की रकम भरकर आभूषण छुड़ाने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि ज्वेलर्स मालिक दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया है। अपनी ठगी का अहसास होते ही भोंडवे ने वासिंद पुलिस थाने में जाकर जूलरी कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
इसी बीच, फरार जूलरी कारोबारी की तलाश में पुलिस की टीम राजस्थान रवाना हो गई है।
Editorial

Editorial

Next Story