✕
सिद्धार्थ मुनि की दीक्षा जयंती की तैयारियां जोरों पर
By EditorialPublished on
श्रमण संघीय गुरुदेव ज्ञान मुनि मसा और लोकेश मुनि मसा के सानिध्य में जैन संस्कार मंच प्रणेता उप-प्रवर्तक सिद्धार्थ मुनि मसा की 33वीं दीक्षा जयंती जैन मन्दिर चैतन्यपुरी हैदराबाद में जैन संघ के तत्वाधान में मनाई जाएगी।

x

हैदराबाद। श्रमण संघीय गुरुदेव ज्ञान मुनि मसा और लोकेश मुनि मसा के सानिध्य में जैन संस्कार मंच प्रणेता उप-प्रवर्तक सिद्धार्थ मुनि मसा की 33वीं दीक्षा जयंती जैन मन्दिर चैतन्यपुरी हैदराबाद में जैन संघ के तत्वाधान में मनाई जाएगी। संघ के नोरतमल कोठारी ने बताया कि जयंती के तीन दिवसीय आयोजन में 23 फरवरी को पैसठिया छंद का जाप व समायिक गुणगान सभा, 24 को मानव सेवा, जीव सेवा एवं 25 फरवरी को जैन संस्कार मंच की सभी शाखाओं में समायिक, नवकार महामंत्र जाप, फिजियोथैरेपी शिविर, वृक्षारोपण आदि धार्मिक एवं सेवा कार्य किए जाएंगे। मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पुनमिया ने बताया कि 25 फरवरी को सिद्धार्थ मुनि की दीक्षा जयंती को लेकर सभी शाखाओं में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। संघ के गौतमचंद कोठारी ने बताया कि दीक्षा जयंती पर राष्ट्रीय संरक्षक अजय दुग्गड़, राष्ट्रीय मार्गदर्शक किशनलाल लोढ़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलचंद खारीवाल, महामंत्री धर्मेंद्र सिसोदिया एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व सभी मंच शाखाओं के सदस्य उपस्थित होंगे। उत्तमचंद कोठारी ने बताया कि दीक्षा जयंती को सफल बनाने संघ, महिला मंडल, युवक मंडल, कन्या मंडल लगे हुए हैं। यह जानकारी धारावी मंच के मार्गदर्शक प्रवीण विनायकीया ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
