✕
विकिपीडिया के चार एडिटर्स के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संभाजी महाराज के आपत्तिजनक कंटेंट न हटाने के आरोप में इन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

x

मुंबई। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संभाजी महाराज के आपत्तिजनक कंटेंट न हटाने के आरोप में इन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, नोडल एजेंसी ने कैलिफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजा था। नोटिस भेजकर विकिपीडिया से सामग्री हटाने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद भी विकिपीडिया से विवादित कंटेंट को नहीं हटाया गया। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया को होस्ट करता है। जानकारी दें कि महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने नोटिस में कहा था कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बता दें कि इस विवाद के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया था।
उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल को भी निर्देश दिए। सीएम ने कड़े शब्दों में कहा था कि ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म पर वह इस तरह के लेखन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जानकारियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
