mumbai
मुंबई। श्रीश्याम उत्सव मंडल ट्रस्ट भायंदर का तृतीय वार्षिक महोत्सव एक शाम सांवरिया के नाम 23 फरवरी को बालासाहेब ठाकरे उद्यान भायंदर पूर्व में आयोजित होगा। इसमें कोलकाता के कारीगरों द्वारा बाबा का दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, इत्र वर्षा, भजन संध्या एवं महाप्रसाद का समावेश रहेगा। संस्थापक ट्रस्टी विकास केडिया ने बताया कि शाकंभरी माता का मंगल पाठ भजन गायक रवि तुलस्यान करेंगे एवं भजन संध्या में संजू शर्मा, संध्या तोमर, प्रदीप गोयल, प्रियंका खेतान एवं योगेश सुरेका प्रस्तुति देंगे। श्रीमती राज कंवर (बड़ी मां) निज मंदिर सेवक परिवार खाटूश्यामजी कार्यक्रम में सानिध्य देंगी। यजमान परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, रामप्रकाश बूबना, विनीता पाटोदिया, सुमन कोठारी, राजकुमार केडिया, दिनेश कनोडिया, पवन मल्लावात, अनिल अग्रवाल, विनयचंद ओस्तवाल, सुरेंद्र सितानी,अशोक सर्राफ, खाटू श्याम भक्त परिवार, प्रवीण जोशी, हजारीलाल सैनी, मुकेश अग्रवाल, नीला सोंस, विष्णु गर्ग आदि की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम सफल बनाने मंडल के सभी ट्रस्टी संरक्षक श्रवण गोयल, अध्यक्ष राजेंद्रकुमार अग्रवाल, सचिव सुभाष सिंघानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, संजय पोदार, सुरेंद्र गुप्ता, नारायण सिंघानिया, नरेश केडिया, सुमित लखोटिया, विनय बाछूका, रामावतार जांगिड़, रितेश बुरड़ एवं मंडल सदस्य सक्रिय हैं।
Editorial

Editorial

Next Story