✕
1.87 करोड़ के आभूषणों की ठगी
By EditorialPublished on
सोने के आभूषणों का गबन कर ठगी करने केआरोप में दिल्ली के एक ही परिवार के चार जूलर्स केखिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

x

मुंबई। सोने के आभूषणों का गबन कर ठगी करने केआरोप में दिल्ली के एक ही परिवार के चार जूलर्स केखिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है।आरोपी रतनलाल सेहगल, अमित सेहगल, दिशा सेहगलऔर राकेश सेहगल पर शिकायतकर्ता जूलर समेत अन्यव्यापारियों के 1.87 करोड़ के स्वर्णाभूषण लेकर फरारहोने का आरोप है।
शिकायतकर्ता झवेरी बाजार में सोने के आभूषणों काहोलसेल व्यवसाय करते हैं और उन्होंने दिल्ली में भीकारोबार बढ़ाने के लिए कार्यालय खोला था। इसी दौरान उनकी पहचान सेहगल परिवार से हुई, जो दिल्ली मेंजूलरी कारोबार और आभूषणों की डिजाइनिंग का कामकरते थे।
अप्रैल 2024 में शिकायतकर्ता ने 1.87 करोड़ रुपये के2,582 ग्राम सोने के आभूषण रंगीन पत्थर जड़ने के लिएदिए थे, लेकिन आरोपी स्वर्णाभूषण लौटाने के बजायदुकान और कारखाना बंद कर फरार हो गए। जांच मेंसामने आया कि उन्होंने मुंबई और दिल्ली के कईव्यापारियों को इसी तरह ठगा है।
एल.टी. मार्ग पुलिस ने चारों आरोपियों पर ठगी और गबनका मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई और दिल्ली पुलिसउनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
