✕
पुलिस चौकी में खड़ी जब्त कार बदलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जब्त कार को गायब करवाकर उसकी जगह दूसरी कार रखने के मामले में निलंबित कॉन्स्टेबल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया।
_202502211444021309.jpg)
x
_202502211444021309.jpg)
जोधपुर (कासं)। जब्त कार को गायब करवाकर उसकी जगह दूसरी कार रखने के मामले में निलंबित कॉन्स्टेबल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे । गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बदली गई कार भी बरामद की है। मामला पुलिस कमिश्नरेट के ! झंवर थाने की बंबोर पुलिस चौकी का है। डीसीपी (वेस्ट) राजर्षि राज वर्मा ने बताया पिछले दिनों फायरिंग के एक मामले में कार को पकड़ा था। कार को जब्त कर बंबोर चौकी परिसर में रखा था। उस कार को दूसरी कार से बदलने के मामले में सबूत नष्ट करने में शामिल कॉन्स्टेबल सहीराम को निलंबित किया गया था।
कोर्ट में पेश कर भेजा जेलः घटनाक्रम को लेकर उच्च स्तर पर जांच करवाकर बंबोर चौकी प्रभारी लालसिंह ने आरोपी कॉन्स्टेबल सहीराम के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया। केस की जांच में सभी तथ्यों की पुष्टि हुई। इसके बाद तब मूलतया बिलाड़ा के लांबा निवासी निलंबित कॉन्स्टेबल सहीराम विश्नोई (54) पुत्र हरलाल को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
होटल पर कार सवार बदमाशों ने की थी फायरिंगः जोधपुर-जैसलमेर रोड पर स्थित लोरड़ी देजगरा इलाके में एक होटल पर पिछले साल 23 दिसंबर की आधी रात बाद दो कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। वे भाग पाते, उससे पहले ही लोगों ने बदमाशों को घेर लिया और उनकी एक कार के शीशे भी फोड़ डाले। हमलावर दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग निकले।
वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार जब्त कर बंबोर चौकी परिसर में रखी लेकिन यहीं के कॉन्स्टेबल सहीराम ने हमलावरों से सांठ-गांठ कर उस कार को गायब कर उसकी जगह पर वैसी ही दूसरी कार रखवाकर नंबर प्लेट पहले वाली गाड़ी की लगा दी। इस कारस्तानी की भनक लगी तो उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंच गई।
जांच में पता चला कि कार मौके से कब्जे में ली गई थी, वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड थी, जबकि उस पर लगी नंबर प्लेट जयपुर ग्रामीण से जारी हुई थी। इस दूसरी कार का मालिक सुमेरराम है।

Editorial
Next Story
Related News
X
