jodhapur
जोधपुर (कार्स)। राज्य सरकार का दूसरा बजट बुधवार को पेश किया गया। बजट में जोधपुर की एमबीएम विश्वविद्यालय में पेट्रो कैम्पस शुरू करने और विवेक विहार इलाके में 50 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट हब विकसित करने की घोषणा की गई। इसके अलावा जोधपुर, अजमेर, कोटा की 575 करोड़ की लागत से सड़कें बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होप ऑन होप बस सेवा, वैदिक गुरुकुल और वैदिक पर्यटन केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई। युवा साथी केंद्र के साथ-साथ जोधपुर की डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मौजूदा स्पाइनल इंजरी सेंटर की क्षमता बढ़ाकर 120 बेड करने और डिजास्टर रिकवरी डाटा सेंटर खोलने की घोषणा की गई है। इसी तरह कायलाना झील को टूरिस्ट पाइंट के रूप में विकसित करने के लिए 11.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इन अहम घोषणाओं के अलावा जोधपुर के लिए क्या रहा खास
पेयजलः जोधपुर शहर की पेरीफेरी में स्थित 36 गांवों की पेयजल आपूर्ति के लिए दो करोड़ रुपए से डीपीआर बनाई जाएगी। इसी तरह, राजीव गांधी लिफ्ट नहर आधारित देचू व लोहावट ब्लॉक के 79 गांवों को पेयजल आपूर्ति पर 229 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत भी जलापूर्ति के कार्य करवाए जाएंगे।
बिजलीः जोधपुर जिले के शेरगढ़ विस के बालेसर में 220 केवी जीएसएस और बिलाड़ा के कापरड़ा सेज में 132 केवी जीएसएस बनाए जाएंगे। इसी तरह, शहर के फुड़ी भगतासनी विवेक विहार में सहायक अभियंता कार्यालय खोला जाएगा।
स्टेट हाई-वे व अन्य सड़कों का निर्माणः
जोधपुर के मणाई गांव से एकलखोरी वाया मथानिया, माण्डियाई खुर्द तक की 67 किमी. सड़क के लिए 98 करोड़ रुपए। इसी तरह, लूणी की बोरानाडा से सालावास, बासनी, सर से धुंधाद्ध से जोधपुर जिला सीमा तक, गुढ़ा से भाण्डू कलां वाया मोगड़ा सालावास, नन्दवान, हीरखेड़ा की सड़कों के निर्माण पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इन्फ्रास्ट्रक्चरः जोधपुर में विवेक विहार पाली रोड पर 50 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा। जोधपुर में डीजल शेड लोको रोड से सालावास रोड की तरफ चौराहा पर पलाई ओवर की डीपीआर का कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर की विभिन्न सेक्टर रोड के 575 करोड़ रुपए की लागत के कार्य करवाए जाएंगे। समस्त संभागीय मुख्यालयों के लिए कंप्रेहेसिव मोबेलिटी प्लान भी बनवाया जायेगा। वहीं, जोधपुर शहर की पुरानी सीवरेज लाइनों के अंदर सीसीटीवी से कंडिशन एसेसमेंट करवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से को बिना सड़क तोड़े ट्रेंचलेस मेथेड से बदलने का कार्य कराया जाएगा। जोधपुर क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय में प्रदूषित जल एवं हेवार्डस केमिकल के अवैध निर्वहन और डंपिंग की निगरानी के लिए आईओटी बेस्ड सिस्टम बनाया जाएगा।जोधपुर, सहित 14 उच्च शहरीकृत शहरों एवं इनके 42 सैटेलाइट टाउन में पर्यटन, हेरिटेज, कमांड कंट्रोल सेंटर व बाढ़ प्रबंधन सम्बन्धी कार्य भी होंगे।
पर्यटनः शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल कायलाना झील पर म्यूकिल फाउंटेन, वाटर स्कीन, लाइट एंड साउंड शो सम्बन्धी कार्य के लिए 11.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह, डेजर्ट एडवेंचर टूरिज्म के तहत जोधपुर में पीपीपी मोड पर कार्य, जोधपुर में भी ट्रेवल मार्ट का आयोजन और शहर में हाप ऑन हाप ऑप बस सेवा शुरू की जाएगी। शिक्षा एवं खेलः जोधपुर शहर के निकटवर्ती केरू गांव में नवीन महाविद्यालय खोला जाएगा। साथ ही जोधपुर में वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केन्द्रों को स्थापना की जाएगी। इसी तरह, शेरगढ़ में ओपन जिम व खेल मैदान, जोधपुर संभाग में स्पोर्टस स्कूल संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा सभी कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र और जोधपुर शहर में युवा साथी केंद्र स्थापित किया जाएगा।
हेल्थ सेक्टरः जोधपुर की डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन मौजूदा स्पाइनल इंजरी सेंटर की क्षमता को बढ़ाकर 120 किया जाएगा। वहीं, आऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय, शेरगढ़ के नाथड़ाऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोत्रत किया जाएगा। साथ ही देऊ, बोजास, दांतिणा, माडपुरा, ईश्रनावड़ा, रिया श्यामदास, भावण्डा, भाटियों की डाणी लोहावट में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे।
अन्य घोषणाएं: शहर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के झालामंड में नवीन पुलिस चौकी और विशेष न्यायालय (पोक्सो एक्ट) जोधपुर मेट्रो शुरू किया जाएगा। शहर में 500 करोड़ रुपए की लागत से डिजास्टर रिकवरी डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे की विभिन्न विभागों की सेवाएं निर्वाध रूप से चल सके। शहर में मौजूदा मिल्क प्लांट की क्षमता बढ़ाने और पशु आहार सयंत्र के विस्तार से संबंधित कार्यों पर 50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। जोधपुर शहर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनेगी। जोधपुर शहर को एमबीएम यूनिवर्सिटी में पेट्रो कैम्पस स्थापित किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story