✕
एनसीडब्ल्यू ने रणवीर और समय को किया तलब
By EditorialPublished on
एनसीडब्ल्यू ने भद्दी टिप्पणी के लिए रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य साथियो को तलब किया है। 17 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है।

x

मुंबई। एनसीडब्ल्यू ने भद्दी टिप्पणी के लिए रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य साथियो को तलब किया है। 17 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में हिस्सा लिया था। अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर सभी वीडियो हटाने के लिए कहा । साइबर डिपार्टमेंट ने साइबर एक्ट के तहत 30 गेस्ट्स को समन सेक्शन 67 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पहले एपिसोड से लेकर अब तक शामिल हुए करीब 30 गेस्ट्स को सम्मन भेजा जा रहा है।
इसमें आशीष चचलानी और अपूर्व मखीजा का भी नाम शामिल है। यूट्यूबर्स की गई अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा सहित कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा की गई अपमानजनक और अनुचित टिप्पणियों ने आयोग का काफी ध्यान खींचा है। अब ऐसे में ये विवाद और गहराता जा रहा है। एनसीडब्ल्यू के पत्र में लिखा है, ‘खासकर ऐसे समाज में जो समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को महत्व देता है, ये टिप्पणियां, जिन्होंने तीव्र सार्वजनिक आक्रोश को भड़काया है, उस गरिमा और सम्मान का उल्लंघन करती हैं जिसका हर व्यक्ति हकदार है।’ एनसीडब्ल्यू के निर्देशों के अनुसार, इंडियाज गॉट लेटेंट पर कंटेंट प्रदाताओं के विवादास्पद बयान पर चर्चा करने के लिए एक सुनवाई रखी गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
