mumbai
मुंबई। ठाणे पश्चिम के टेम्बी नाका में स्थित सुभाष रोड पर प्रवासी ज्वेलर के नवकार नामक आभूषण बनाने का कारखाने में चोरी करने के इरादे से आए दुकान का शटर तोड़ने वाले विशाल जाधव (20) निवासी खिंदीपाड़ा (भिवंडी) को ठाणे नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पिछले गुरुवार रात 12:00 बजे के आसपास नवकार के मालिक सुरेश जैन की पुत्री खुशी मोबाइल गेम खेल रही थी। उस समय भूल से उससे कारखाना में लगे सीसीटीवी कैमरे की एप्लीकेशन खुलने पर कारखाने का शटर तोड़ कर कोई व्यक्ति अंदर घुसने की कोशिश करता नजर आया। जिसकी जानकारी पुत्री ने तत्काल पिता को दी। आभूषण कारखाने के मालिक और उसके दोनों पुत्रियां कारखाने पहुंचे और चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी करने आए विशाल ने आसपास की अन्य दो दुकानों के शटर भी तोड़े जाने का प्रकाश में आया है।
घटना के बाद ठाणे के व्यापारियों द्वारा सुरेश जैन के बहादुर की प्रशंसा की जा रही है। घटना की जानकारी देते सुरेश जैन ने बताया कि गुरुवार रात 9:00 बजे के आसपास कारखाना बंद कर मैं घर चला गया। खाना खाने के बाद टीवी देख रहा था। उस समय मेरा फोन मेरी पुत्री खुशी के पास था, जिसमें वह गेम खेल रही थी। रात 12:00 बजे के आसपास मैंने उससे मोबाइल वापस देने को कहा। तभी गेम की एप्लीकेशन बंद करते समय उसकी अंगुली मेरे कारखाने में लगे सीसीटीवी एक्सेस एप्लीकेशन पर चले जाने से खुल गई। उसमें कोई व्यक्ति मेरे कारखाने का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यह देख उसने मुझे इसकी जानकारी दी। उस समय मैंने विचार किया कि पुलिस को जानकारी करूंगा और पुलिस पहुंचेगी तब तक तो चोर मेरी दुकान लूट कर भाग जाएंगे। उस समय मेरी दोनों पुत्रियां भी मेरे साथ आई। कारखाने पहुंचकर चोर को पकड़ लिया थोड़ी देर में मेरी आवाज सुनकर अन्य लोग भी इकठे हो गए और पुलिस को जानकारी कर दी। पुलिस भी पहुंच गई और चोर को उन्हें सौंप दिया। मेरे कारखाने में उस समय लगभग 25 से 30 लाख रुपए की चांदी और सोने का माल सहित नगद राशि भी थी।
Editorial

Editorial

Next Story