✕
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की जमीन व मकान की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने में 2 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की बड़गांव थाना पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर चल रहे एक युवक को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाकर उसके नाम की सारी जमीन की अन्य के नाम पर रजिस्ट्री करवाने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
_202502101235026094.jpg)
x
_202502101235026094.jpg)
नगर संवाददाता उदयपुर। शहर की बड़गांव थाना पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर चल रहे एक युवक को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाकर उसके नाम की सारी जमीन की अन्य के नाम पर रजिस्ट्री करवाने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भवरलाल पुत्र पीथा गमेती निवासी रूण कैलाशपुरी ने 17 जनवरी को मामला दर्ज करवाया कि उसके पिता पीथा पुत्र अम्बावा निवासी रूण कैलाशपुरी का लम्बे समय से दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, जिनका पहले भी उपचार करवाया था। गांव के गोपाल पुत्र पेमा गमेती, ख्यालीलाल पुत्र बाबूलाल गमेती, जमनालाल पुत्र भग्गा गमेती तथा मेहरो का गुडा निवासी भेरूलाल गमेती उसके पिताजी को ईलाज कराने का कहकर लेकर गए और 11 जनवरी को घर, जमीन की रजिस्ट्री हीरालाल गमेती पुत्र मोतीलाल गमेती निवासी खेडादेवी मन्दिर के पास पुलां के नाम पर करवा दी। कुछ जमीन की रजिस्ट्री पावर ऑफ अटार्नी से 15 जनवरी को तिलकेश पुत्र किशनलाल गमेती निवासी डिंगेला नाथद्वारा के नाम पर करवाकर उसका नामान्तरकरण भी खुलवा दिया। जमीन पर उसकी दादी कंकू एवं उसके भाई-बहिनो का कब्जा है। इन लोगों ने ना तो किसी से लेन देन किया और ना ही जमीन बेची।
इस तरह से इन भू माफियाओं ने उसके पिता को ईलाज के बहाने ले जाकर धोखाधड़ी पूर्वक फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा उसका नामान्तरकरण भी हाथोंहाथ करवा दिया है। इस पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई बरकत खान, हैड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह, कांस्टेबल डालाराम, तपेन्द्र की टीम ने जांच करते हुए तिलकेश उर्फ तिकडा पुत्र कन्हैयालाल उर्फ किशनलाल गमेती निवासी रोडा की भागल डिंगेला नाथद्वारा और भैरूलाल पुत्र मांगीलाल गमेती निवासी मेहरो का गुड़ा सुखेर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथियो के साथ मिलकर फर्जी तरीके से बिना रूपये दिए मानसिक रूप से परेशान को अपने साथ ले जाकर जमीन व मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा लेना बताया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर प्राप्त किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
