vashi
मुंबई। तेरापंथ समाज वाशी के भवन के उद्घाटन समारोह का एक दिवसीय कार्यक्रम तेरापंथ समाज के तत्वाधान में भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियां ज़ोरों से चल रही है। फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना ने बताया कि वाशी समाज ने एक सपना संजोया था, जो कई वर्षों बाद साकार होने जा रहा है। उद्घाटन रविवार 12 जनवरी प्रातः 10:15 बजे होगा। उससे पहले स्वागत रैली का आयोजन होगा। फाऊंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना ने बताया कि सुरेशचंद्र, चेतनकुमार, विकासकुमार वागरेचा परिवार कोठारिया वाशी द्वारा उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। फाउंडेशन कोषाध्यक्ष ललित बोहरा के अनुसार उद्घाटन के एक दिन पूर्व महिला संगीत संध्या एवं भक्ति संध्या का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसमें गायक कलाकार वैभव सोनी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मुंबई एवं मुंबई क्षेत्र के पदाधिकारी एवं तेरापंथ श्रावक समाज वाशी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
vashi
तेरापंथी सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, मंत्री पवन परमार, कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, मंत्री नीलेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश गुंदेचा, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी, मंत्री सीमा मेहता, कोषाध्यक्ष भावना बाफना, सह मंत्री विजेता भंसाली अणुव्रत ट्रस्ट, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार, तेरापंथ श्रावक समाज वाशी के कार्यकर्ताओं का व्यवस्थाओं में सहयोग मिल रहा है। तैयारी में संपतलाल बागरेचा, अमृतलाल खांटेड, कमलेश बोहरा, किशोर गादिया, सुशील मेडतवाल, गौतम कोठारी, रतनलाल सिंयाल, अनिल सिंघवी, चेतन कोठारी, अजीत कच्छारा, विमल सामर, अरविंद मेहता, विमल श्रीमाल, राकेश चंडालिया, ललित चंडालिया, सुशील कोठारी, अमित आचलिया, जितेंद्र सेमलानी, शंकर कोठारी, प्रवीण चोरडिया, सुरेश बाफना, महावीर हिरण सक्रिय है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story