Paalana
मुंबई। पलाना कलां जैन मित्र मण्डल मुंबई का 8वां स्नेह सम्मेलन मांडवी रिसोर्ट, विरार में आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य लाभार्थी धूलचंद, ताराचंद, महेन्द्र कुमार, प्रकाश चंद्र, रमेश कुमार, धरण, रोमिल, नेहाल, हुबेश पोरवाल परिवार का सम्मान किया गया। सम्मेलन में तपस्वियों, मेधावी विद्यार्थियों एवं खेलकूद प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान किया गया। मंगलाचरण प्रियंका मेहता, स्वागत गीत ललिता जैन, रेखा चौहान, भारती पगारिया ने किया। मुख्य अतिथि रमेश आचार्य, संरक्षक नंदलाल दुग्गड, पूनमचंद पगारिया, मनोहर पगारिया व अगले स्नेह सम्मेलन के लाभार्थी नंदलाल दुग्गड परिवार का सम्मान किया गया। पालीताणा की यात्रा का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने मंडल अध्यक्ष प्रकाश दुग्गड़, उपाध्यक्ष नरेश पगारिया, मंत्री रोशन झगडावत, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुग्गड, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, मंत्री पंकज दुग्गड, कोषाध्यक्ष नरेश पगारिया, महिला मंडल अध्यक्ष ललिता दुग्गड़, मंत्री रेखा चौहान कोषाध्यक्ष भारती पगारिया आदि का योगदान रहा। संचालन रोशनलाल झगड़ावत ने किया। यह जानकारी प्रदीप पगारिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story