Pratahkal_Delhi_Assembly_Elections

नई दिल्ली (एजेंसी) । चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव नतीजे फरवरी को घोषित होंगे। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस बार दिल्ली में 1,55,24,858 (1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 85S) मतदाता बोट डालने के योग्य हैं। इनमें 83.49 लाख पुरूष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
विपक्ष द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेरफेर करने के आरोपों और ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जबाव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सभी आरोप निराधार हैं। हमेशा सूची में कुछ नामों को जोड़ा जाता है और कुछ को हटाया जाता है। वोटर हटाने पर पूरी प्रक्रिया का पालन होता है। राजनीतिक दलों की सहमति से ही बोटर लिस्ट अपडेट होती है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हर गांव में हर पोलिंग स्टेशन पर जो भी ड्राफ्ट रोल है उसकी कॉपी पब्लिश की जाती है। बिना पर्सनल हियरिंग के नाम नहीं कट सकता है। दो फीसदी से अधिक के नाम कटने से एआरओ और आरओ जाकर खुद चेक करते हैं।
  • ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप निराधार
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते, डब्ल्यूपीएटी प्रणाली बाली ईवीएम मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।
Editorial

Editorial

Next Story